एक्सप्लोरर

यूपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की एतिहासिक जीत के बाद हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है. यूपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी भी इस सवाल में उलझी हुई नजर आ रही है. क्योंकि सीट एक है और इस पद के दावेदार अनेक.

राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, मनोज सिन्हा, केशव प्रसाद मौर्य या कोई और ? यूपी में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी के सामने अब मुख्यमंत्री का नाम तय करने की चुनौती है. जितनी बड़ी जीत है सीएम के दावेदारों की लिस्ट भी उतनी ही बड़ी है .

16 मार्च को लखनऊ में बीजेपी की विधायकों की बैठक है जिसमें पर्यवेक्षक के तौर पर वेंकैया नायडू और भूपेंद्र यादव को शामिल होना है. लेकिन इस बैठक में भी किसी नाम पर मुहर नहीं लगेगी. दोनों पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट अमित शाह को देंगे जिसके बाद नाम पर फैसला होगा.

फिलहाल इस रेस में राजनाथ सिंह का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है. कोयंबटूर में आरएसएस के नेताओं की बैठक में भी राजनाथ सिंह सहित बाकी नामों पर चर्चा होने की खबर है. राजनाथ इस रेस में सबसे ऊपर इसलिए हैं क्योंकि एक तो वो अनुभवी हैं दूसरे पार्टी में उनके नाम पर कोई विरोध नहीं होगा. पहले भी वो यूपी के सीएम रह चुके हैं. राजपूत जैसी प्रभावशाली जाति से आते हैं. चुनाव में राजपूतों ने बीजेपी को झोली भरकर वोट किया है.

हालांकि राजनाथ के नाम पर माइनस प्वाइंट ये है कि वो खुद दिल्ली से लखनऊ नहीं जाना चाहते. कई बार मीडिया को मना कर चुके हैं. रक्ष मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर के गोवा चले जाने से दिल्ली में एक बड़ी खाली हो चुकी है और राजनाथ भी दिल्ली छोड़ देते हैं तो मोदी कैबिनेट में बड़े पदों को बड़े लोगों से भरना बड़ी चुनौती बन सकती है.

इस रेस में दूसरा बड़ा नाम केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा का है. मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद हैं. मोदी सरकार में स्वतंत्र प्रभार के संचार मंत्री हैं. रेल राज्यमंत्री की भी जिम्मेदारी इनके पास है. दो बार पहले भी सांसद रह चुके हैं.

सीएम बनने के लिए प्लस प्वाइंट ये है कि साफ और ईमानदार छवि के माने जाते हैं. मोदी और अमित शाह के करीबी भी हैं. माइनस प्वाइंट ये है कि जिस भूमिहार जाति से आते हैं उसकी आबादी प्रदेश में महज एक दो फीसदी भर है. लेकिन पार्टी ने अगर जाति के गणित पर अनुभव और काम को तरजीह दी तो मनोज सिन्हा की लॉटरी लग सकती है.

इसके अलावा गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ का नाम भी सीएम की रेस में प्रमुखता से लिया जा रहा है. योगी के समर्थक तो चुनाव से पहले से ही योगी को अपना सीएम घोषित कर चुके हैं.

कट्टर छवि और विवादित चेहरा होने की वजह से आदित्यनाथ के नाम पर पार्टी को एतराज हो सकता है. पार्टी ने अगर प्रयोग को प्राथमिकता दी तो फुलपूर के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की भी लॉटरी निकल सकती है.

केशव उस पिछड़ी जाति से आते हैं जो अब बीजेपी को वोट बैंक बनता जा रहा है. इसके अलावा सतीश महाना, सुरेश खन्ना जैसे पुराने विधायकों के नाम भी हवा में हैं. इसलिए इंतजार कीजिए कि देश के सबसे बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी किसके हाथ में आती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget