एक्सप्लोरर

हमीरपुर उपचुनाव : बारिश से मतदान प्रभावित, 1 बजे तक 22.9 प्रतिशत वोटिंग

मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. उपचुनाव के लिए कुल 257 मतदान केंद्र और 476 मतदान स्थल बनाए गए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और नतीजों की घोषणा 27 सितंबर को की जाएगी. इस उपचुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी की ओर से युवराज सिंह, कांग्रेस के हर दीपक निषाद, एसपी के मनोज कुमार प्रजापति, बीएसपी के नौशाद अली और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आलम मंसूरी मुख्य रूप से शामिल हैं.

शुरुआत में बारिश और ईवीएम की खराबी ने रफ्तार थामने की कोशिश की लेकिन बाद में मतदाता बूथों पर पहुंच रहे हैं और 11 बजे तक यहां पर 14 प्रतिशत तक मतदान रिकॉर्ड किया गया. वहीं दोपहर 1 बजे तक 22.9 प्रतिशत मतदान हुआ. संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राय ने बताया, "सुबह बारिश की वजह से मतदान शुरुआत में धीमा हो गया था, लेकिन जैसे ही बारिश थमने लगी तो लोग आने लगे. यहां पर 11 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान हो गया है." सोमवार सुबह पांच बजे से हो रही बारिश ने मतदाता की राह में रोड़े अटकाने का काम किया था. काफी देर तक बूथों पर सन्नाटा नजर आया. इसके अलावा यहां बाढ़ के कारण भी मतदान प्रभावित हो रहा है. वहीं शुरुआती दौर में 14 बूथों पर ईवीएम में खराबी के चलते उन्हें बदला गया. इसके अलावा बूथों पर छह कंट्रोल यूनिट, 8 वीवीपैट भी बदले गए. इसके चलते इन केंद्रों में मतदान देरी से शुरू हो सका. बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में हालांकि मतदान को लेकर परेशानियां बनी हैं लेकिन प्रशासन ने मतदाताओं को बूथों तक लाने के लिए नाव के इंतजाम किए हैं. बारिश थमने के बाद मतदान की गति बढ़ने की उम्मीद है. बाढ़ की चपेट में आए बूथ में पानी उतरने से दलदल सी स्थिति में वोटर जाने से कतराते नजर आए. बूथों पर कुछ अंतराल में एक दो मतदाता पहुंच रहे हैं. चार गांवों में ग्रामीणों ने विकास कार्यों की मांग करते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया तो अफसर उन्हें मनाने में जुटे हैं.

इस उपचुनाव के लिए कुल 257 मतदान केंद्र और 476 मतदान स्थल बनाए गए हैं. मतदान में 401497 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. मतदान के लिए 572 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और 619 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं.

मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एक सामान्य प्रेक्षक, एक व्यय प्रेक्षक, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट और 35 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं. मतदान भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है.

हमीरपुर सीट से बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को 22 साल पहले 1997 में हुए हत्याकांड के मामले में 19 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. उम्र कैद की सजा के बाद उनकी विधायकी भी चली गई. चंदेल की सदस्यता 19 अप्रैल को ही खत्म हो गई थी.

चिन्मयानंद मामला: हाईकोर्ट में सुनवाई आज, एसआईटी पेश करेगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

Howdy Modi:पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर बोले योगी आदित्यनाथ- ये ऐतिहासिक क्षण हैं

Inspiring: पंजाब के सोहन सिंह गिल ने 83 साल की उम्र में हासिल की मास्टर डिग्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget