एक्सप्लोरर

यूपी: उमा भारती ने फर्जी एनकाउंटर में फंसे बीजेपी नेताओं का किया समर्थन

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती अब फर्जी एनकांउटर केस में फंसे बीजेपी नेताओं के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है.

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री उमा भारती अब फर्जी एनकांउटर केस में फंसे बीजेपी नेताओं के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है. आपको बता दें कि मामला यूपी के झांसी का है. जहां एक थानेदार और एक अपराधी की बातचीत सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी. जिसमें पुलिसवाला उस अपराधी से बीजेपी नेताओं से सेटिंग कर एनकांउटर से बचने की सलाह दे रहा था. आरोपों के घेरे में झांसी के विधायक राजीव सिंह और पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय दुबे हैं.

केन्द्रीय पेय जल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती की मानें तो अपराधी लेखपालों सिंह यादव से बीजेपी नेताओं की जान को खतरा है. अगर अपराधी यादव पकड़ा नहीं गया तो कभी भी कुछ भी हो सकता है. बीजेपी विधायक राजीव सिंह और पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय दुबे पुलिस पर उसके एनकांउटर का जवाब बना रहे थे. उभा भारती कहती हैं उनके कहने पर ही बीजेपी नेताओं ने यादव की गिरफ्तारी की मांग की थी.

लेकिन मऊरानीपुर के थानेदार सुनीत सिंह की गलती से वो भागने में कामयाब रहा. फोन पर दोनों की जो बातचीत सामने आई थी. उसमें थानेदार ने यादव से कहा था "मुझ पर बीजेपी के विधायक जी और जिलाध्यक्ष जी का बहुत दवाब है. अगर तुम बचना चाहते हो तो दोनों से कुछ ले दे कर सेटिंग कर लो नहीं तो मैं फिर तुम्हें ठोक दूँगा". बता दें कि यादव सिंह तब से फरार है. उसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है. लेकिन जब यादव और थानेदार की बातचीत एबीपी न्यूज़ पर चली तो यूपी पुलिस के एनकांउटर की पोल खुल गई. इस मामले पर यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने थानेदार को पहले निलंबित किया और फिर उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया.

उमा भारती मीडिया पर इस पूरे मामले को गलत ढंग से बताने का आरोप लगा रही है. उमा ने कहा, "मीडिया ने थानेदार और अपराधी की बातचीत को दुर्भावनापूर्ण तरीके से दिखाया". उमा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेखराज यादव की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget