एक्सप्लोरर

यूपी: कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा- योगी आदित्यनाथ

17 जुलाई को सोनभद्र के उम्भा गांव में जमीन विवाद में 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी. वारदात में करीब 28 लोग घायल भी हो गए थे. इस मामले में अबतक 38 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र के उम्भा गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी समिति की रिपोर्ट मिलते ही आक्रामक हो गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा. योगी ने सोमवार को ट्वीट किया, "मैं आप सबको एक बार फिर आश्वस्त करता हूं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा. कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून उसे माफ नहीं करेगा."

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र जिले के डीएम-एसपी को जिले से हटाकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है. अब सोनभद्र के नए जिलाधिकारी एस़ राम लिंगम बनाए गए हैं, जबकि प्रभाकर चौधरी को सोनभद्र का नया एसपी बनाया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आरोप लगाया कि सोनभद्र में सामूहिक कत्लेआम की वजह जमीन विवाद के ‘‘मूल में’’ रही सहकारी समिति के कई सदस्यों के कांग्रेस के साथ संबंध थे.

वह आदर्श सहकारी समिति उम्भा/सपही द्वारा कथित तौर पर कब्जाई गई जमीन के नियंत्रण को लेकर 17 जुलाई को हुई झड़प में 10 आदिवासियों के मारे जाने के बाद गठित की गई समिति के निष्कर्षों के बारे में बोल रहे थे.

वहीं, मिर्जापुर और सोनभद्र की जमीनों को हड़पने के मामले की जांच अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई छह सदस्यीय कमेटी करेगी। यह कमेटी तीन महीने में सरकार को जांच की रिपोर्ट सौंपेगी.

यूपी: सीतापुर जेल में कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने आए करीब 10 हजार लोग

यूपी: योगी सरकार ने रद्द कीं सरकारी कर्मचारियों की 15 अगस्त तक की छुट्टियां

यूपी: नागपंचमी पर प्रयागराज के मंदिरों में कश्मीर को लेकर हुई विशेष पूजा अर्चना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निर्भया केस जैसा हाल...'पेपर लीक पर नए कानून से भड़के NEET आरोपियों के वकील
'निर्भया केस जैसा हाल...'पेपर लीक पर नए कानून से भड़के NEET आरोपियों के वकील
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
अमरावती में फूड पॉइजनिंग का कहर, 140 से अधिक छात्र हुए बीमार
अमरावती में फूड पॉइजनिंग का कहर, 140 से अधिक छात्र हुए बीमार

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget