एक्सप्लोरर

यूपी: अब अमेठी में ही घर बनाकर रहेंगी स्मृति ईरानी, कहा- हमेशा रहूंगी लोगों के लिए मौजूद

कहा जा रहा है कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में घर बनाने का स्मृति ईरानी का फैसला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वह आगामी वर्षो में अमेठी के साथ संबंध बरकरार रखने का इरादा रखती हैं.

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां शनिवार को जो घोषणा की, वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीत डेढ़ दशक में नहीं कर पाए. ईरानी ने घोषणा की कि वह अमेठी में अपना घर बनाएंगी और इसके लिए गौरीगंज में उन्होंने एक भूखंड देख लिया है. उन्होंने कहा कि अमेठी अब उनका स्थायी निवास स्थल होगा और वह लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी. राहुल गांधी ने साल 2004 से 2019 के चुनाव से पहले तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया था. साल 1999 में उनकी मां सोनिया गांधी ने यह सीट जीती थी. अमेठी सीट पर लगातार कब्जा रहने के बावजूद गांधी परिवार ने यहां अपना घर बनाने की नहीं सोची, बल्कि वे अपने दौरे के दौरान अतिथि गृह में रहते थे. अपने निर्वाचन क्षेत्र में घर बनाने का स्मृति ईरानी का फैसला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वह आगामी वर्षो में अमेठी के साथ संबंध बरकरार रखने का इरादा रखती हैं. केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा भी की. स्मृति ने  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नामदार लोग यहां से सांसद चुने जाने के बाद पांच साल लापता रहते थे और अमेठी की जनता यहां से दिल्ली तक चिराग लेकर उन्हें खोजती थी. स्मृति ने अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे के पहले दिन एक जनसभा में राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''नामदार लोग यहां से सांसद चुन कर जाने के बाद पांच साल लापता रहते थे. अमेठी की जनता चिराग लेकर यहां से दिल्ली तक खोजती थी फिर भी नहीं मिलते थे. उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता के फैसले की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी है. अमेठी की जनता ने नामदारों की विदाई कर विकास को चुना है. एक सामान्य परिवार के सदस्य को अमेठी ने मौका दिया है. ''पूरी ईमानदारी से सेवा करूंगी.'' लोकतंत्र नामदारों के लिए नहीं है- स्मृति ईरानी स्मृति ने कहा कि लोकतंत्र नामदारों के लिए नहीं है. इसका प्रमाण अमेठी ने दे दिया है. अमेठी के चार लाख लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है लेकिन ''मैं विकास में कोई भेदभाव नहीं करूंगी. जिसने वोट दिया है और जिसने नहीं दिया, सबके साथ समान भाव से काम होगा.'' मंत्री ने बरौलिया के बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह की हत्या को बहुत ही दुखदायी बताया और कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह के परिवार के साथ खडा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget