एक्सप्लोरर

यूपी: शिवपाल यादव बोले, 'हमारा टारगेट 2022 विधानसभा चुनाव, आगे बढ़े हुए कदम वापस नहीं लौटते'

शिवपाल यादव ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा की ताकत का अहसास हो जाएगा. प्रदेश बिना प्रसपा के किसी की भी सरकार नहीं बनेगी.

कानपुर: सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया ने शिवपाल सिंह यादव बोले हमारी पार्टी का अगला टारगेट 2022 विधानसभा चुनाव है. प्रसपा विधानसभा चुनाव में एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. वहीं घर वापसी के सवाल पर उन्होंने बड़ी सहजता के साथ जवाब देते हुए कहा कि बढ़े हुए कदम वापस नहीं लौटते हैं. हमारी पार्टी बहुत आगे निकल चुकी है, हमारा संकल्प समाज की सेवा करना है उसी दिशा में काम कर रहे है. इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का भी संदेश दिया. प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कार्डियोलॉजी पहुंचे. दरसल प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लोधी की पत्नी विमलेश लोधी कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में एडमिट है. शिवपाल सिंह यादव विमलेश लोधी का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विनय कृष्णम से विमलेश लोधी के स्वास्थ्य पर चर्चा की. शिवपाल सिंह यादव के कानपुर आगमन पर शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने कार्यकर्ताओं के स्वागत किया. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी सभी प्रकोष्ठों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी और उन्ही रणनीति के तहत सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता को कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया है कि वो आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं. सभी राजनीतिक दलों को 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा की ताकत का अहसास हो जाएगा. प्रदेश बिना प्रसपा के किसी की भी सरकार नहीं बनेगी, 2019 लोकसभा चुनाव से हमारी पार्टी ने बड़ी सीख ली है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget