एक्सप्लोरर

यूपी: राम मंदिर का निर्माण होगा, उसके लिए भले ही हमें कानून बनाना पड़े- बीजेपी

सुनवाई जनवरी तक टल जाने पर बीजेपी को नुकसान के सवाल पर जुगल किशोर कहा कि हम कोर्ट के सहारे नहीं, बल्कि कोई और रास्‍ता निकालेंगे. सरकार हमारी है. बीजेपी ये चाहती है कि राम मंदिर का निर्माण जल्‍द हो.

गोरखपुरः बीजेपी के प्रदेश प्रवक्‍ता जुगल किशोर सीएम सिटी में बीजेपी मीडिया सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बेबाक राय रखी. उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर निर्माण की सुनवाई अगले साल जनवरी तक टलने के मुद्दे पर कहा कि निर्णय में देरी उचित नहीं है. राम मंदिर का निर्माण होगा, उसके लिए भले ही हमें कानून बनाना पड़े. हालांकि राम मंदिर का निर्माण 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले हो जाएगा, तो उन्‍होंने कहा कि आप खुद ही समझदार हैं. आपको समझ जाना चाहिए.

जुगल किशोर ने कहा कि राम मंदिर के लिए उन्‍होंने जनआंदोलन भी किया. किसी और ने नहीं किया, बल्कि बीजेपी ने जनआंदोलन किया. वहां पर राम मंदिर बनना चाहिए क्‍योंकि वहां पर भगवान राम का जन्‍म स्‍थान है. हिन्‍दुओं की श्रद्धा-आस्‍था जुड़ी है और वो प्रतीक स्‍थल भी है. इसलिए बीजेपी किसी भी सूरत में उसे बनाना चाहती है. उन्‍होंने कहा कि निर्णय में देरी जो हो रही है वो उचित नहीं है. हम हर हालत में कानून बनाकर या कोई और बीच का रास्‍ता निकाल करके समझा-बुझा करके हर हाल में मंदिर का निर्माण कराएंगे.

सुनवाई जनवरी तक टल जाने पर बीजेपी को नुकसान के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि हम कोर्ट के सहारे नहीं, बल्कि कोई और रास्‍ता निकालेंगे. सरकार हमारी है. बीजेपी ये चाहती है कि राम मंदिर का निर्माण जल्‍द हो. एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि हम समय भी बताएंगे, तारीख भी बताएंगे और मंदिर भी वहीं बनाएंगे. जब उनसे ये सवाल किया गया कि मंदिर क्‍या 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले बन जाएगा. तो उन्‍होंने कहा कि बाकी आप समझदार हैं, आपको समझ में आना चाहिए.

उन्‍होंने कहा कि 2014 से अधिक सीटें जीतकर हम सरकार बनाने जा रहे है. समाजवादी पार्टी ने 2012 के चुनाव में सवा दो सौ से ज्‍यादा सीटें जीती थी. बीएसपी 2007 में 210 सीटें जीती थी. लेकिन, क्‍या कारण है कि धीरे-धीरे एसपी और बीएसपी जीरो पर जा रही है. 2014 में बीएसपी जीरों पर और एसपी 5 सीटों पर सिमट गई. क्‍योंकि वोट इनके पास से खिसक गया है और सारा वोट बीजेपी के पास आ गया है. बीएसपी के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है. 2008 में उन्‍होंने एससी-एसटी एक्‍ट में ढिलाव दिया था. उस दौरान बड़े पैमाने पर एससी-एसटी का उत्‍पीड़न हुआ था. इसलिए बड़ी संख्‍या में लोगों ने बीएसपी छोड़ दिया था. इस बार बीजेपी 73 की बजाय 75 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

इसके पहले उन्‍होंने केन्‍द्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि बीजेपी ने गरीबों के लिए जो किया है, उसने निचले तबके के लोगों के जीवन स्‍तर में सुधार लाया है. उन्‍होंने कहाकि हमारी सरकार ने मूलभूत सुविधाओं के साथ गरीबों को आवास और गैस का निःशुल्‍क कनेक्‍शन वितरित कराया. बैंकों में उनके निःशुल्‍क खाता खुलवाया. देश की सुरक्षा, आर्थिक मामलों और विदेश नीति में हम सफल रहे हैं. गरीबों के लिए सबसे सफल योजना आयुष्‍मान भारत का शुभारम्‍भ किया गया. जिसमें उन्‍हें 5 लाख रुपए तक निःशुल्‍क इलाज का लाभ दिया. स्‍वच्‍छता के लिए हमारी सरकार ने काम किया. हर गरीब के घर में शौचालय बनाया. उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के 34 जिले ओडीएफ हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget