एक्सप्लोरर

यूपी: राहुल गांधी ने कहा, 'अपने पिछले वादों पर एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे मोदी'

राहुल ने कहा कि अगर मोदी में दम होता तो वह कहते कि वर्ष 2014 में मैंने जोश में आकर हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कह दी थी. मगर इस व्यक्ति में दम नहीं है. पूरा हिन्दुस्तान समझ गया है कि इस चौकीदार ने अंबानी, नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी की चौकीदारी की है.

सुल्तानपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह इस बार वर्ष 2014 में किये गये अपने वादों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं. राहुल ने कहा कि मजबूत नेता वह होता है जो अपनी गलतियों को स्वीकार करके उनके लिये माफी मांग ले.

कांग्रेस अध्यक्ष ने सुल्तानपुर से पार्टी उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि मोदी इस बार चुनाव में अपने ही पुराने वादों के बारे में एक भी शब्द नहीं बोल पा रहे हैं. मोदी यह समझा दें कि वर्ष 2019 के बाद वह युवाओं को रोजगार कैसे देंगे.

उन्होंने कहा 'अगर मोदी में दम होता तो वह कहते कि वर्ष 2014 में मैंने जोश में आकर हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कह दी थी. मगर इस व्यक्ति में दम नहीं है. पूरा हिन्दुस्तान समझ गया है कि इस चौकीदार ने अंबानी, नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी की चौकीदारी की है. वह इन धनकुबेरों के सामने खड़ा नहीं हो पाए. इन्होंने पूरा देश बेच दिया.'

राहुल ने कहा 'इस चौकीदार ने देश से झूठ बोला है. इनका मुकाबला कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं ने किया है. उन्होंने नरेन्द्र मोदी नाम के गुब्बारे में पिन मारी है.' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मोदी से संसद में राफेल खरीद मामले पर चार सवाल पूछे थे, मगर वह नजरें तक नहीं मिला सके. कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान मैं लड़ चुका हूं. अब 2019 में भी लड़ रहा हूं.

उन्होंने कहा कि मोदी जी की पहचान यह है कि अगर उनके सामने कोई भी व्यक्ति खड़ा होकर पीछे ना हटे और कहे कि मैं नहीं डरता क्या कर लोगे, तो नरेन्द्र मोदी घूमकर भाग जाते हैं.

राहुल ने मोदी की 'मजबूत नेता' की दलीलों पर कहा कि मजबूत नेता वह होता है जो सच्चाई को स्वीकार कर लेता है. मजबूत नेता वह होता है जिसने अगर हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने और 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था, मगर नहीं पूरा कर पाया तो उसके लिये माफी मांगकर गलती सुधारने की बात कहे.

उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत संप्रग के शासनकाल में छह सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं. उसमें देश के जवानों ने खून दिया था. कांग्रेस ने कभी इसका राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया और ना ही वह अब इस बारे में कुछ कहना चाहते हैं. वह इसका श्रेय सिर्फ सेना को देते हैं, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नहीं.

राहुल ने कहा कि भारत की विचारधारा प्रेम की भावना से ओतप्रोत है. नफरत से कुछ नहीं होता. मगर बजेपी के लोग लड़ाई की बात करते हैं.

यूपी: प्रतापगढ़ में बोले PM, 'गठबंधन के बहाने सपा-कांग्रेस ने मायावती का फायदा उठाया'

यूपी: सिर्फ 23 मई तक है बुआ और बबुआ का साथ- योगी आदित्यनाथ गोरखपुर: सपा-बसपा गठबंधन का मेल तेल-पानी जैसा, 24 कैरेट सोना मौजूद तो तांबा-पीतल कौन लेगा- सुरेश खन्‍ना

जानिए यूपी की उन 14 लोकसभा सीटों के बारे में जहां 6 मई को होनी है वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर: RJD का वोट भी प्रशांत किशोर को गया? BJP का खुलासा!
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget