एक्सप्लोरर

प्रयागराज: प्याज के जमाखोरों पर नकेल कसने की तैयारी में प्रशासन, बारह टीमों का हुआ गठन

देश भर में इस समय प्याज की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है. प्रयागराज में प्याज की कीमतें जहां थोक मंडी में 45 से 50 रुपये प्रति किलो हैं, वहीं फुटकर में यह सत्तर से अस्सी रुपये रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में प्याज की बढ़ी कीमतों से लोगों को राहत दिलाने के लिए सरकारी अमला भी कुम्भकर्णी नींद से जाग उठा है. इसके तहत जिला प्रशासन ने जमाखोरों और मुनाफाखोरों पर नकेल कसने के लिए मजिस्ट्रेटों की अगुवाई में बारह टीमों का गठन किया गया है. ये टीमें जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर लोगों को कम कीमत पर प्याज मुहैया कराएंगी. इनमें से चार टीमें शहरी इलाके में जबकि आठ टीमें ग्रामीण इलाकों में काम करेंगी.

इसके साथ ही केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक़ प्याज के थोक और फुटकर विक्रेताओं के लिए भंडारण की सीमा भी तय कर दी गई है. इसके तहत प्याज के थोक कारोबारी पचास मिट्रिक टन और फुटकर व्यापारी दस मिट्रिक टन तक प्याज का भंडारण कर सकेंगे. ये भंडारण की सीमा प्याज के कारोबारियों पर तीस नवम्बर तक लागू रहेगी।.

एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया के मुताबिक जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर प्याज की जमाखोरी और मुनाफाखोरी को रोकने के लिए शहरी क्षेत्र में एसीएम वन, टू,थ्री और फोर के नेतृत्व में चार प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है. जिसमें एक-एक सप्लाई इंस्पेक्टर और एक-एक मार्केटिंग इंस्पेक्टर को भी शामिल किया गया है. जबकि मंडी समिति के सचिव को भी टीमों के साथ प्याज के जमाखोरों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है.

जिले की आठ ग्रामीण तहसीलों में भी एसडीएम के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी गई हैं. जो प्याज के बड़े कारोबारियों के गोदामों पर छापेमारी की कार्रवाई करेंगी. कारोबारियों के मुताबिक प्रयागराज में प्याज की कीमतों में थोड़ा ठहराव आया है.

दुकानदारों के मुताबिक दीपावली के पर्व के बाद नई प्याज मार्केट में आने पर ही उपभोक्ताओं को प्याज की बढ़ी कीमतों से राहत मिल सकती है. फिलहाल प्रयागराज की मंडी में इन दिनों नासिक से प्याज की आपूर्ति हो रही है.

अयोध्या मामला: साक्षी महाराज बोले- 6 दिसंबर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

लखनऊ: बढ़ती कीमतों से चोरों के निशाने पर आईं सब्जियां, प्याज, टमाटर और लहसुन उठा ले गए चोर

मुरादाबाद: ड्यूटी लगाने के नाम पर कंपनी कमांडर ने होमगार्ड से मांगी घूस, वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget