एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: SP को बड़ा झटका, BSP में शामिल हुए मुलायम के करीबी नेता अंबिका चौधरी

लखनऊ: यूपी चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. मुलायम के करीबी और एसपी के दिग्गज नेता रहे अंबिका चौधरी मायावती की पार्टी बीएसपी में शामिल हो गए. खबरों के मुताबिक वह बलिया से चुनाव लड़ेंगे.

बीएसपी में हुए शामिल मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी

समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी समझे जाने वाले वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी आज बीएसपी में शामिल हो गये. आज राजधानी लखनऊ में अंबिका चौधरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. उन्हें उनकी पारंपरिक विधानसभा सीट बलिया के फेफना से टिकट का वायदा किया गया है. इस सीट पर हालांकि वह 2012 में हार गये थे और बाद में एसपी ने उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया था.

मायावती ने कहा, ‘‘मैंने इन्हें (चौधरी) पार्टी में लिया है और उन्हें यहां एसपी से ज्यादा आदर सम्मान दिया जाएगा. साथ ही उन्हें बलिया जिले की उनकी पुरानी सीट से ही विधानसभा चुनाव लड़ाया जाएगा.’’ चौधरी ने कहा, ‘‘मैंने एसपी की प्राथमिक सदस्यता और उससे संबंधित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. मैं पूरी तरह समर्पित होकर बीएसपी के साथ आगे की राजनीति में, जो दिशा-निर्देश पार्टी और बहनजी (मायावती) का होगा, उसके लिए खुद को समर्पित करता हूं.’’

कुछ और ही था नौटंकी के पीछे का उद्देश्य

इस मौके पर अंबिका चौधरी ने मुलायम के परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दो महीने से एसपी में जो नौटंकी चल रही थी, उसका उद्देश्य कुछ और था. चौधरी ने कहा, "मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता के साथ पिछले दो महीने में जो किया वह अच्छा नहीं था. वहां यह सब नौटंकी के पीछे का उद्देश्य ही कुछ और था. हम बीएसपी में शामिल हो रहे हैं, ताकि यूपी में 2017 में सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोका जा सके."

अंबिका चौधरी ने कहा कि 13 सितंबर (पिछले साल) से मीडिया एसपी के सभी घटनाक्रम देख रहा है. एसपी सत्ता में है और बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने की जिम्मेदारी उसकी है. जिस तरह घटनाक्रम हुए या यूं कहें चुनाव आयोग के समक्ष 16 जनवरी को हार और जीत हुई, उससे सिर्फ यही साबित होता है कि झगड़े का मकसद धर्मनिरपेक्ष आंदोलन और वंचित तबके के लोगों की रक्षा की बजाय और कुछ था.

अपनी राह से भटक गए हैं समाजवादी

चौधरी ने कहा कि यह देखना भी महत्वपूर्ण है कि कोई भी राजनीतिक रूप से मुलायम का समर्थन या विरोध कर सकता है लेकिन ‘‘जिस तरह अखिलेश यादव और उनके लोगों ने मुलायम के साथ बर्ताव किया, जिस तरह नेताजी और पिता को खारिज किया गया, उसकी पूरे प्रदेश में आलोचना हो रही है और मैं स्वयं दुखी हूं.’’ उन्होंने कहा कि वह 40 साल से राजनीति में हैं और एसपी में 25 साल रहे. सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में मौका देने के लिए उन्होंने मायावती का धन्यवाद किया.

उन्होंने कहा कि वह मुलायम और शिवपाल यादव दोनों के करीब थे, लेकिन समाजवादी पार्टी में जो कुछ हुआ वह अच्छा नहीं था. समाजवादी अपनी राह से भटक गए हैं. अखिलेश की ओर इशारा करते हुए चौधरी ने कहा कि जब एक बेटा अपने पिता के साथ इस तरह का बर्ताव करता है तो इसके बाद और कुछ कहने को क्या बचता है?

बलिया की फेफना सीट से लड़े थे चुनाव

आपको बता दें कि अंबिका चौधरी पिछले विधानसभा चुनाव में बलिया की फेफना सीट से चुनाव लड़े थे. बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी ने उन्हें पराजित किया था. बताया जाता है कि इस बार अंबिका को अहसास हो गया था कि अखिलेश के पास एसपी की कमान होने पर उनका टिकट कटेगा, लिहाजा समय रहते उन्होंने पाला बदल लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget