एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: शनिवार को सियासी अखाड़े में दिखी स्मृति ईरानी और डिंपल यादव की टक्कर!

नई दिल्ली: डर वाले विवाद के बाद समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक डिंपल यादव ने आज गोंडा में प्रचार किया. इस दौरान एसपी के समर्थक भी अनुशासित दिखे. लेकिन आज डिंपल और स्मृति ईरानी में जुबानी जंग शुरू हो गई है.

ड्रामा करती हैं और डायलॉग मारती हैं स्मृति ईरानी

समाजवादी पार्टी के समर्थकों की डिंपल भाभी और बीजेपी के समर्थकों की स्मृति दीदी के बीच आज खूब सियासी कहासुनी हुई. स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए डिंपल यादव ने कहा कि वो (स्मृति) सीरियल में काम कर चुकी हैं, ड्रामा करती हैं और डायलॉग मारती हैं.

डिंपल से नहीं थी ऐसी ओछी राजनीति की अपेक्षा

डिंपल यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने अमेठी में कहा, ऐसी ओछी राजनीति की अपेक्षा डिंपल से नहीं थी. उन्होंने कह कि डिंपल अपनी राजनीतिक प्रतिभा का दर्शन दे रही हैं. स्म़ति ने कहा अखिलेश-डिंपल बचकानी बातें कर रहे हैं. कन्नौज से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के डर को बीजेपी चुनाव प्रचार में अपने पक्ष में भुनाने में जुटी है. लेकिन डिंपल ने भी आज मोर्चा संभाल कर साफ कर दिया कि वो विरोधियों को जवाब तो करारा देंगी.

सिर्फ जाजीम पर नहीं पड़ा हेलिकॉप्टर की हवा का असर

इससे पहले मंच के ऊपर से डिंपल का हेलिकॉप्टर गुजरा और मंच के आसपास का माहौल हवा में उड़ गया. सिर्फ नीचे दरी जाजीम पर ही हेलिकॉप्टर की हवा का असर नहीं पड़ा. मंच पर डिंपल के लिए जो कुर्सियां रखी गई थी, उस पर लगे तौलिये भी उड़ गए. जो बाद में मंच संभालने वाले लोग ठीक करते दिखे.

गोंडा की इस मेहनोन सीट पर समाजवादी पार्टी ने राहुल शुक्ला को उतारा है. डिंपल ने भाषण देते हुए मंच से राहुल को अपना देवर बताया तो भीड़ का शोर बढ़ गया. बाकी आज तो पूरा माहौल संयमित दिखा. समर्थक मानो अनुशासन का पाठ पढ़कर आये थे. डिंपल जो पूछती सभा में आये समर्थक सिर्फ हां या ना ही में उसका जवाब दे रहे थे. इलाहाबाद में डिंपल के डर वाले बयान के बाद से हर किसी की नजर आज की सभा पर थी. सभा में तो डिंपल ने सिर्फ बीजेपी और बीएसपी पर हमले किये. लेकिन मंच से नीचे उतरकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पर उन्होंने पटलवार कर दिया. स्मृति ने ही वाराणसी की सभा में डिंपल के डर को चुनावी मुद्दा बनाया था.

पीएम के मंत्री झूठ बोलते हैं: डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत गोंडा में चुनावी जनसभा करने आई कन्नौज सांसद और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बीजेपी और बीएसपी को अपने निशाने पर लिया और कहा कि बीजेपी मंदिर, कब्रिस्तान और श्मशान पर राजनीति कर रही है. वहीं एसपी विकास की बात करती है.

पीएम मोदी पर वार करते हुए डिंपल ने कहा कि हमने तो विकास की कसम खा ली है लेकिन काशी के सांसद ने गंगा मैया की अब तक कसम नहीं खाई है. नोटबंदी से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और अब तक कालाधन विदेश से देश में नहीं आ पाया. उन्होंने कहा कि पीएम के मंत्री झूठ बोलते हैं. गंगा मैया की कसम खाकर झूठ बोलते हैं. इससे पाप लगेगा और पाप का नतीजा 11 मार्च को आएगा. जनसभा में डिंपल यादव ने कहा कि पत्थर वाली सरकार राखी लेकर खड़ी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
डल झील में नहीं चलेंगी मोटरबोट और जेट स्की, HC ने लगाई रोक
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget