एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ की खबर का जिक्र करते हुए बोलीं स्मृति ईरानी, यूपी में जब CM की पत्नी सुरक्षित नहीं तो कौन होगा?

वाराणसी: यूपी के सियासी दंगल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पर है. बुधवार को इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी सरकार पर करारा हमला बोला. एबीपी न्यूज़ की खबर का जिक्र करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, यूपी में जब सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल सुरक्षित नहीं हैं, तो कौन होगा सुरक्षित ?

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अखिलेश सरकार पर करारा हमला

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनाव प्रचार करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के बयान के जरिए स्मृति ईरानी ने यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अखिलेश सरकार पर करारा हमला बोला.

समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक डिंपल यादव के बयान के ज़रिए अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने वाराणसी में कहा, ''यूपी में जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल सुरक्षित नहीं, तो कौन सुरक्षित होगा.''

महिला सुरक्षा और अस्मिता का मुद्दा

इस दौरान स्मृति ईरानी ने अमेठी से एसपी कैंडिडेट गायत्री प्रजापति के लिए चुनाव प्रचार करने को लेकर भी अखिलेश को घेरने की कोशिश की और एक बार फिर इस मुद्दे को भी महिला सुरक्षा और अस्मिता से जोड़ दिया.

मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव की सभा में सोमवार को जो कुछ हुआ उसे अब समाजवादी पार्टी की विरोधी बीजेपी ने चुनावी मुद्दा बना दिया है. वाराणसी की सभा में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने एबीपी न्यूज की जिस रिपोर्ट का जिक्र किया जिसका प्रसारण सोमवार की रात नौ बजे के बुलेटिन में हुआ था.

जानें क्या हुआ था इलाहाबाद की चुनावी सभा में ?

नेताओं की सभा में नारेबाजी आम बात है लेकिन डिंपल की सभा में इससे कहीं ज्यादा हो रहा था. तभी तो उन्होंने चुप रहिए और बहुत बुरी बात जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. आपको बता दें कि सोमवार को यूपी के इलाहाबाद और हंडिया में जनसभा करने पहुंची एसपी सुप्रीमो और सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही परेशानी का सबब बन गए थे.

डिंपल 'भाभी' के लिए परेशानी का सबब बने 'फैन कार्यकर्ता'

डिंपल ने कई बार मंच से इशारा किया कि फैन कार्यकर्ता मंच से दूर रहें लेकिन जब युवा कार्यकर्ता नहीं माने तो डिंपल ने उनमें से ज्यादा हुडदंग करने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी. डिंपल ने पहले उन कार्यकर्ताओं से उनका नाम पूछने पूछना शुरू किया और कहा कि आपके नाम मैं भईया को दूंगी.

अब इसे देखने के बाद बीजेपी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश को घेर रही है. चुनावी सभाओं के साथ ही बीजेपी की टीम सरकार पर हमले के लिए सोशल मीडिया पर भी इन तस्वीरों को शेयर कर रही है.

चौथे चरण में भी दागियों की भरमार

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण में भी दागी उम्मीदवारों की भरमार है. चौथे चरण के कुल 680 में से 116 दागी उम्मीदवार हैं. जिनमें SP के 33 में से 13 उम्मीदवार,  बीजेपी के 48 में से 19 उम्मीदवार, BSP के 12 उम्मीदवार जबकि कांग्रेस के 25 में से 8 उम्मीदवार दागी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल ने रद्दी नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
राहुल ने रद्दी नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget