एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: मऊ में आज विजय शंखनाद रैली करेंगे PM मोदी, देवरिया-गोरखपुर में रैली करेंगे अखिलेश

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में 27 फरवरी (सोमवार) को जनपद मऊ में विजय शंखनाद रैली करेंगे. रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं का जमावड़ा रहेगा.

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्राम मुहम्मदपुर मुतलके सहरोज निकट भुजौटी नेशनल हाईवे-29 पश्चिम मऊ में 11 बजे विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे.

रैली को लेकर बीजेपी की तैयारियां पूरी हो गई हैं. मऊ रैली में केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मनोज सिन्हा, राम कृपाल यादव, अर्जुन मेघावाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहेंगे.

rajnath-singh

सोमवार को मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मिर्जापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर नगर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी रत्नाकर मिश्रा भी मौजूद रहेंगे.

राजनाथ दोपहर 12 बजे श्रीकान्त वैध बालिका इंटर कॉलेज कलना गैपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. यह जानकारी नगर विधान सभा के मीडिया प्रमुख नितिन विश्वकर्मा ने दी.

Akhilesh Yadav expelled, Akhilesh yadav sacked, Latest news, breaking news, Akhilesh yadav latest news, ramgopal yadav news, mulayam singh yadav, UP news, latest UP news

आज देवरिया और गोरखपुर में चुनावी जनसभाएं करेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 फरवरी (सोमवार) को जनपद गोरखपुर और देवरिया में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाएं करेंगे. वे देवरिया में एक और गोरखपुर में छह सभाएं करेंगे. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र खैधरी ने बताया कि एसपी मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा क्षेत्र देवरिया से प्रत्याशी जे.पी जायसवाल के लिए देवगांव इंटर कालेज, गौरी बाजार, देवरिया में सुबह 11:20 पर चुनावी सभा करेंगे.

उसके बाद अखिलेश गोरखपुर जनपद में विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार से प्रत्याशी राम भुआल निषाद के लिए 12.15 बजे चीनी मिल का मैदान, धुरियापार में, 01:05 बजे विधानसभा क्षेत्र बासगांव से प्रत्याशी शारदा देवी के लिए सर्वोदय किसान इंटर कालेज, कौड़ीराम में और 2 बजे विधानसभा क्षेत्र चौरीचौरा से प्रत्याशी मनुराजन यादव के लिए सरैया राजकीय कन्या इंटर कालेज मैदान, सरदार नगर में जनसभा करेंगे.

इन रैलियों के बाद अखिलेश यादव गोरखपुर में 02:45 बजे विधानसभा क्षेत्र सहजनवां से प्रत्याशी यशपाल रावत के लिए मुरारी इंटर कालेज ग्राउण्ड, सहजनवां में, 3:30 बजे कैम्पियरगंज और पिपराइच विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी चिंता यादव एवं अमरेंद्र निषाद के लिए जंगल कौड़िया में जनसभा करेंगे. उसके बाद अखिलेश 4:15 बजे विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर ग्रामीण एवं गोरखपुर शहर में क्रमश: प्रत्याशी विजय बहादुर यादव एवं राना राहुल सिंह के लिए चम्पा देवी पार्क, रामगढ़ ताल, गोरखपुर में चुनावी सभा करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? आज आएंगे नतीजे
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? आज आएंगे नतीजे

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget