एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का PM पर हमला, कहा- 'दुख देने वाले मोदी को गुजरात वापस भेजे जनता'

रायबरेली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अवाम को एसपी-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कम से कम 250 सीटें जिताना है और साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी को गुजरात वापस भेजना है.

'मेरे बारे में उल्टा सीधा बोलते रहते हैं बीजेपी नेता'

राहुल ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पखरौली में आयोजित चुनावी सभा में कहा ‘‘मोदी जी और दूसरे बीजेपी नेता मेरे बारे में उल्टा सीधा बोलते रहते हैं, मगर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, बल्कि मजा आता है लेकिन मोदी जी ने जो फूड पार्क छीना, वह गलत था. यह काम करने की कोई जरूरत नहीं थी. इससे जनता को ही फायदा होता.’’

उन्होंने कहा ‘‘मैं इस बात को भी समझ सकता हूं कि देश के प्रधानमंत्री रायबरेली और अमेठी की जनता के खिलाफ काम क्यों कर रहे हैं, चोट क्यों पहुंचा रहे हो. आप मेरे बारे में जो बोलो, मगर आपने जनता को जो चोट पहुंचायी, उससे मुझे भी जबर्दस्त चोट लगी है.’’

'दुख देने वाले मोदी को गुजरात वापस भेजे जनता'

राहुल ने एसपी-कांग्रेस के रिश्ते की मीयाद के लिहाज से अहम संदेश देते हुए कहा कि जनता को दुख देने वाले पार्टियों को चुनाव में हराते हुए हमारे गठबंधन को कम से कम 250 सीटें जिताना होगा और 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी को वापस गुजरात भेजना होगा.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अमेठी में फूडपार्क परियोजना को वापस लिये जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि फूडपार्क लगने से रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों के किसानों को फायदा होता. इससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलता.

...तो लाखों लोगों को मिलता रोजगार

राहुल ने आरोप दोहराया कि मोदी ने एक लाख 40 हजार करोड़ रुपया विजय माल्या और उनके जैसे 50 अमीर परिवारों को दे दिया, जिससे गरीबों को रोजगार नहीं मिला. अगर वही धन फूडपार्क में, पेपर मिल और रेल कोच फैक्ट्री में लगा दिया होता तो लाखों लोगों को रोजगार मिलता.

उन्होंने कहा ‘‘हम यह काम करेंगे. जब (एसपी अध्यक्ष मुख्यमंत्री) अखिलेश जी की सरकार आएगी तो हम चुन-चुनकर लोगों को रोजगार के लिये कर्ज देंगे, और कानपुर के चमड़े, मिर्जापुर के कालीन, मुरादाबाद के पीतल के सामान और फिरोजाबाद के कांच उद्योग को नई उंचाई दी जाएगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
LIVE: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget