एक्सप्लोरर

SP-कांग्रेस गठबंधन: अखिलेश ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- 'यह दो कुनबों नहीं बल्कि दो युवाओं का गठबंधन'

देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर एसपी को कोसने वाले मोदी ने तो बीजेपीनीत गठबंधन के कई घटकों को अपनी ‘गोद’ में बैठा रखा है.

BJP के लोग बताएं पिछले तीन साल में क्या काम किया ?

अखिलेश ने यहां चुनावी जनसभा में कहा ‘‘मोदी जी कहते हैं कि हमने कांग्रेस को अपनी गोद में बैठा लिया है. उनकी गोद तो इतनी बड़ी है कि उन्होंने बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों को उसमें बैठा लिया है.’’

उन्होंने कहा ‘‘बीजेपी के लोग बताएं कि उन्होंने पिछले तीन साल में क्या काम किया है. हमने तो इसीलिये प्रधानमंत्री जी से कहा कि आप अपने भाषणों में जाने क्या कह रहे हैं. आप हमसे पांच साल का हिसाब मांगिये, हम भी आपसे पूछेंगे कि तीन साल में आपने क्या कर दिया.’’

प्रधानमंत्री ने तक नहीं दिया कोई हिसाब किताब: अखिलेश

अखिलेश ने कहा उन्होंने हमें और आपको नोटबंदी के बहाने लाइन में खड़ा कर दिया. अब तो सारा पैसा बैंकों में जमा हो चुका है लेकिन प्रधानमंत्री ने तक कोई हिसाब किताब नहीं दिया कि कितना काला धन पकड़ा गया, कितने लोग गिरफ्तार हुए.

उन्होंने जनता का आहवान किया ‘‘इस बार हम लोग अपनी मर्जी से लाइन में लगेंगे, उन्होंने नोट के लिये हमें लाइन में खड़ा किया था और हम वोट देने के लिये लाइन में लगेंगे. हमने आपने उनकी मन की बात बहुत सुन ली.’’

दो कुनबों नहीं बल्कि दो युवाओं का गठबंधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगभग एक महीने से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबसे साइकिल मिली है, तबसे प्रचार चल रहा है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, साइकिल की रफ्तार बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा,‘‘ बीजेपी के लोग कहते हैं कि एक दिल्ली वाला कुनबा और एक लखनऊ वाले कुनबे का गठबंधन हो गया है. मैं फिर समझा रहा हूं कि यह दो कुनबों नहीं दो युवाओं का गठबंधन है. जो प्रदेश और देश की राजनति को आगे ले जाने के लिये है.’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि कल तक विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने की बात करने वाले मोदी और बीजेपी के लोग अब गठबंधन की सरकार की बातें करने लगे हैं. जब कोई ऐसी बातें करने लगे तो समझो कि वह चुनाव हार गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget