एक्सप्लोरर

अमित शाह के दावों पर बोलीं मायावती, अपनी नहीं बल्कि BSP की सीट गिना रहे थे BJP अध्यक्ष

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि यूपी चुनाव के पहले दो चरणों में बीजेपी 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी. बीजेपी अध्यक्ष के इन दावों पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि अमित शाह अपनी नहीं बल्कि बीएसपी की सीट गिना रहे थे.

अमित शाह के दावों पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा, अमित शाह आज जो अपनी सीटें गिना रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वो अपनी पार्टी की नहीं बल्कि बीएसपी की सीटें गिना रहे थे.

मायावती का दावा, बीएसपी के पक्ष में पहले चरण का मतदान

बीएसपी मुखिया मायावती ने पहले चरण में कल 73 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान को पूरी तरह से अपनी पार्टी के पक्ष में जाने का दावा करते हुए कहा है कि बीएसपी की सरकार बनने के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.

बीएसपी सरकार बनते ही यूपी से समाप्त हो जायेगा जंगल राज: मायावती

मायावती ने आज सीतापुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रथम चरण का मतदान बीएसपी के लिए उत्साहवर्धक रहा है हम सभी सीटें जीत रहे हैं. प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनने की दिशा में यह महत्वपूर्ण संकेत है.’’ प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए बीएसपी मुखिया ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार आने वाली है और बीएसपी सरकार बनते ही प्रदेश से जंगल राज समाप्त हो जायेगा.

राजनीतिक अवसरवाद है गठबंधन

एसपी कांग्रेस गठबंधन को अवसरवादी करार देते हुए मायावती ने कहा, ‘‘गठबंधन राजनीतिक अवसरवाद है-- कांग्रेस ने उस एसपी से हाथ मिला लिया है जिसकी सरकार बीजेपी के इशारे पर चलती है.’’ उन्होंने कहा कि एसपी सरकार ने केवल अराजकता और भ्रष्टाचार दिया है, प्रदेश में 500 से अधिक दंगे हुए हैं. यह भी कहा कि एसपी मतदाताओं में फूट है-- एक खेमा अखिलेश की तरफ है तो दूसरा शिवपाल की तरफ...दोनों एक दूसरे को हराने के लिए काम करेंगे.

बीजेपी पर दलित विरोधी होने का आरोप

बीजेपी की आलोचना करते हुए मायावती ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को बहुत तकलीफ हुई यह नब्बे प्रतिशत जनता के लिए पीड़ादायी रहा. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया और रोहित वेमुला आत्महत्या कांड तथा गुजरात के उना कांड का जिक्र करते हुए बीजेपी पर दलित विरोधी होने का भी आरोप दोहराया. बीएसपी मुखिया ने लोगों से चुनावी सर्वे आदि से भ्रमित नहीं होने की सलाह देते हुए कहा कि यह गुमराह करते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget