एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: BJP आज शाम जारी करेगी दूसरी लिस्ट, दलबदलू उम्मीदवारों को टिकट मिलने की उम्मीद

लखनऊ: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी करेगी. सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में रीता बहुगुणा जोशी और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे दलबदलू उम्मीदवारों को टिकट मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को भी बलिया से टिकट मिल सकता है.

फाइल फोटो

कई बड़े चेहरों की उम्मीदवारी का एलान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 3 सप्ताह से भी कम समय रह गया है. ऐसे में जहां बहुजन समाज पार्टी 401 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है, तो वहीं यूपी में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी भी 209 कैंडिडेट्स की सूची जारी कर चुकी है. ऐसे में बीजेपी आज यूपी चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी करेगी.

इस लिस्ट में बीजेपी अपने कई बड़े चेहरों की उम्मीदवारी का एलान कर सकती है. आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी के लिए 149 उम्मदवारों का ऐलान कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट ?

रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ कैंट से दिया जा सकता है टिकट

सूत्रों के मुताबिक मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके सुर्खियों में आने वाले दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को बलिया से और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट दिया जा सकता है. इनके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से, ब्रजेश पाठक को लखनऊ से और प्रमोद सिंह को लखनऊ के पास संडीला से टिकट दिए जाने के आसार हैं.

anupriya-759

भारतीय समाज पार्टी को 8 सीटें देने का एलान

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की आज शाम 6 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े चेहरों की उम्मीदवारी का एलान होगा. इस दौरान अपना दल को 6 और ओम प्रकाश राजभर की भारतीय समाज पार्टी को 8 सीटें देने का एलान भी किया जा सकता है.

हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को कैराना से टिकट

बीजेपी की इस लिस्ट में कैराना से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह के नाम का भी एलान हो सकता है. तो वहीं मुरादाबाद से बीजेपी सांसद सर्वेश सिंह के बेटे सुशांत सिंह को बढ़ापुर सीट से टिकट मिल सकता है.

कुल सात चरणों में होगा यूपी में मतदान 

राजनीतिक रूप से बेहद अहम उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में मतदान होंगे. 11 फरवरी से शुरू होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव सात चरणों में आठ मार्च को खत्म होगा. मतगणना 11 मार्च को होगी. आपको बता दें कि यूपी विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को समाप्त हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget