एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी पर AIMIM का हमला, कहा- अखिलेश सरकार ने किया मुस्लिमों के साथ ‘छल’

नई दिल्ली: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर राज्य के मुस्लिम समुदाय के साथ वादों को लेकर ‘छलावा’ करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इस बार मुसलमान सकारात्मक मतदान करेंगे.

एसपी सरकार ने पांच सालों में पूरा नहीं किया एक भी वादा

एमआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता इरफानुल्ला खान ने कहा, ‘‘साल 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने मुस्लिम समुदाय से वादे किए थे इनमें 18 फीसदी आरक्षण का वादा सबसे अहम है. एसपी सरकार ने पांच सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया. अखिलेश यादव ने मुस्लिम समुदाय के साथ छल किया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद से मुसलमानों को नकारात्मक मतदान के लिए मजबूर किया गया. ऐसी धारणा बनी है कि मुसलमान हमेशा किसी एक पार्टी को हराने के लिए मतदान करते हैं. हम चाहते हैं कि मुस्लिम समुदाय सकारात्मक मतदान करे और इस बार उत्तर प्रदेश में ऐसा ही होगा.’’

एसपी और कांग्रेस का गठबंधन अवसरवादी

इरफानुल्ला खान ने कहा, ‘‘एसपी और कांग्रेस का गठबंधन अवसरवादी है और इस बात को सभी लोग समझते हैं. मुस्लिम समुदाय भी इस बार इन तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के चक्कर में नहीं पड़ने वाला है.’’

एआईएमआईएम के बीजेपी की मदद करने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी की पार्टी के नेता ने कहा, ‘‘हर चुनाव में विरोधी ऐसा ही आरोप लगाते हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं हैं. कुछ पार्टियों को एआईएमआईए से डर लगता है इसलिए वे लोगों को बरगलाने की कोशिश करती हैं.’’

पहली बार यूपी चुनाव में उतर रही है एआईएमआईएम

एआईएमआईएम के संवाददाता सम्मेलन में कुछ मुस्लिम संगठन भी थे जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों से ‘तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों के जाल में नहीं फंसने’ की अपील की. आपको बता दें कि एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार उतर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget