एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: मुख्तार के भाई अफ़ज़ाल ने अखिलेश-राहुल को बताया लल्लू और पप्पू की जोड़ी

इलाहाबाद: कौमी एकता दल से मायावती की बीएसपी में शामिल हुए पूर्वांचल के बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ाल अंसारी ने इलाहाबाद की एक सभा में यूपी के सीएम अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली. सभा में अफ़ज़ाल अंसारी ने सीएम अखिलेश यादव को नौसिखिया मुख्यमंत्री तक कह डाला और कहा कि कांग्रेस एसपी के कंधो पर बैठ है.

लल्लू और पप्पू से कम नहीं यूपी के सियासी संग्राम की यह नई जोड़ी: अफजाल

अफजाल ने अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जोड़ी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यूपी के सियासी संग्राम की यह नई जोड़ी लल्लू और पप्पू से कम नहीं है. इलाहाबाद में बीएसपी उम्मीदवारों के समर्थन में हुई सभा में अफजाल ने अखिलेश और राहुल की जोड़ी को एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार लल्लू-पप्पू की जोड़ी करार दिया. लल्लू और पप्पू शब्द का इस्तेमाल कर अफजाल ने इन दोनों नेताओं को सियासत का कमज़ोर खिलाड़ी बताने की कोशिश की.

कौमी एकता दल से बीएसपी में शामिल हुए पूर्व सांसद अफजाल अंसारी अभी तक एसपी में मिली बेज़्ज़ती भुला नहीं पा रहे है. इसीलिये इलाहाबाद में हुई सभा में उन्होंने सीएम अखिलेश यादव को नौसिखिया मुख्यमंत्री तक कह डाला और उनकी सरकार की एक-एक कर कई कमिया गिनाई. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव दोहरी मानसिकता से ग्रसित है तभी तो दंगा करने वाला जेल में मरता है तो उसके परिवार को 25 लाख देते है जबकि बॉर्डर पर शहीद होने वाले परिवार को दस लाख देते है. यही इनका चरित्र है.

एक-एक सीट जीतने को तरस जाएगी कांग्रेस और एसपी

इस मौके पर अफ़ज़ल अंसारी ने एसपी और कांग्रेस गठबंधन पर भी चुटकी लेते हुए कहा की कांग्रेस तो हारी हुई पार्टी है और एसपी के कंधो पर बैठ गई है. उनके मुताबिक़ इस बार के चुनाव में कांग्रेस और एसपी एक-एक सीट जीतने को तरस जाएगी. अफ़ज़ाल अंसारी यही नहीं रुके उन्होंने अखिलेश परिवार में हो रही उठा पटक पर भी चुटकी लेते हुए कहा की अखिलेश यादव ने पार्टी पर कब्ज़ा करके अपने पिता को ही वनवास पर भेज दिया. सभा में अफ़ज़ाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर के कार्यों और नोटबंदी पर भी जमकर निशाना साधा और मोदी को झूठे वायदे करने वाला पीएम बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget