एक्सप्लोरर

यूपी के शाहजहांपुर में बलात्कार पीड़िता ने किया आत्मदाह, तीन पुलिस अधिकारी निलंबित

बलात्कार पीड़ित महिला द्वारा आत्मदाह करने के मामले में थानाध्यक्ष और दो दरोगा निलंबित किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

शाहजहांपुर: बलात्कार पीड़ित महिला द्वारा आत्मदाह करने के मामले में थानाध्यक्ष और दो दरोगा निलंबित किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से व्यथित होकर महिला ने 29 अगस्त को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी. घटना में उसका तीन वर्षीय बेटा भी झुलस गया. महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक परौर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 28 साल की महिला का इलाज करने के बहाने अमृतापुर निवासी झोलाछाप डॉक्टर विनय कुमार ने 18 अगस्त को कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया था. एसपी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने वाले बीजेपी नेता को कोतवाली से छुड़ा ले गए समर्थक इसके बाद महिला ने दिल्ली में काम कर रहे अपने पति को बुलाया और थाने गई जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और गांव के लोगों के साथ सुलह समझौता करा दिया. पुलिस अधीक्षक एस एस चिनप्पा ने बताया कि जैसे ही यह घटना उनके संज्ञान में आई उन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य को घटनास्थल पर भेजा जो वहीं पर रह कर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. विधानसभा में बोले बीजेपी विधायक- मेरी जान को खतरा है लेकिन नहीं मिल पा रही सुरक्षा उन्होंने बताया कि मामले में शाक्य की रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया परौर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, दरोगा लाल सिंह राणा और लोकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दरोगा लाल सिंह राणा, लोकेश पर रिपोर्ट दर्ज न करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. चिनप्पा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता और आरोपी के बीच समझौता कराने में जो भी लोग शामिल थे उनकी पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मां की मौत के बाद नाबालिग बेटी के साथ डेढ़ साल तक बलात्कार करने वाला पिता गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget