एक्सप्लोरर

प्रयागराज: भरे बाजार यूपी पुलिस के दरोगा की पिटाई, लगा अवैध वसूली का आरोप

पिटाई और धक्कामुक्की में दरोगा जी की वर्दी भी फट गई. इस विवाद के चलते सिविल लाइंस जैसे पाश इलाके में बीच सड़क करीब आधे घंटे तक तमाशेबाजी होती रही.

प्रयागराज: अवैध वसूली के विवाद में भीड़ भरे बाज़ार में पिट गए यूपी पुलिस के दरोगा. मामला यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर प्रयागराज का है, जहां ट्रैफिक पुलिस के एक दरोगा पर मुम्बई जा रहे मुसाफिरों की कार रोककर उनसे मारपीट का आरोप लगा है. सड़क पर मौजूद लोगों का हुजूम जब खिलाफ होने लगा तो दरोगा जी ने सड़क पर ही दौड़ लगा दी. भीड़ ने उन्हें फिर भी घेरकर पकड़ लिया और सरेआम उनकी पिटाई कर दी. पिटाई और धक्कामुक्की में दरोगा जी की वर्दी भी फट गई. इस विवाद के चलते सिविल लाइंस जैसे पाश इलाके में बीच सड़क करीब आधे घंटे तक तमाशेबाजी होती रही.

यह मामला प्रयागराज के सबसे पाश इलाके सिविल लाइंस के बस स्टेशन चौराहे का है. दोपहर करीब सवा दो बजे सुलतानपुर का एक परिवार मुम्बई की ट्रेन पकड़ने के लिए टवेरा कार से रेलवे स्टेशन जा रहा था. बस स्टेशन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने कार को रोककर कागज की छानबीन की. आरोप है कि सभी कागज दिखाने पर भी ट्रैफिक पुलिस की टीम ने गाड़ी जबरन रोके रखा. महिलाओं ने हंगामा शुरू किया तो वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई.

भीड़ के तेवर देखकर बाकी पुलिस वाले तो चुपचाप निकल लिए, लेकिन मारपीट के आरोपी दरोगा उमाकांत त्रिपाठी घिर गए. खुद को बचाने के लिए उन्होंने सड़क पर ही दौड़ लगा दी. वह एक पुलिसवाले से लिफ्ट लेकर उसकी बाइक पर पीछे बैठ भी गए, लेकिन भीड़ ने उन्हें बाइक से खींच लिया. बाइक से खींचने के बाद दरोगा जी की बीच बाजार जमकर पिटाई भी की गई. पिटाई से उनकी वर्दी भी फट गई.

दरोगा जी एक बार पिटे तो उन्होंने दोबारा फिर से सड़क पर दौड़ लगाई. उन्होंने कार सवार परिवार पर ही भीड़ को बुलाने और उससे पिटवाने का आरोप लगाया है. बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है. इस हंगामे के चलते कार सवार परिवार की ट्रेन छूट गई. इस मामले में अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget