एक्सप्लोरर

26 अक्टूबर से बदल जाएगा यूपी पुलिस का इमरजेंसी नंबर, आपात स्थिति में 100 की जगह डायल करें 112

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग बदला हुआ नंबर 26 अक्टूबर से एक्टिवेट हो जाएगा. इसके जरिए पुलिस के अलावा एंबुलेंस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ जैसी जीवन रक्षक एजेंसियों की मदद ली जा सकेगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपना इमरजेंसी नंबर बदल दिया है. अब आप अगर किसी परेशानी में पड़ जाएं तो आपको 100 नम्बर की जगह 112 नम्बर डायल करना होगा. उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ये 26 अक्टूबर से लागू हो जाएगा. कई देशों में और भारत के कई राज्यों में आपातकालीन हेल्पलाइन के लिए पहचान रखने वाला 112 नम्बर प्रदेश में भी लागू होगा. इस सबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने आदेश जारी कर दिया है.

112 नंबर डायल कर ली जा सकेगी मदद

यूपी-100 के एडीजी असीम अरुण ने बताया, "जनता 26 अक्टूबर से 112 नम्बर के जरिए पुलिस के अलावा एंबुलेंस, फायर सर्विस व एसडीआरएफ जैसी जीवन रक्षक एजेंसियों की मदद ले सकेगी. इसी दिन 112 सेवा का इमरजेंसी ऐप भी जारी किया जाएगा. एंबुलेंस सेवा के 108, विमेन पावर लाइन के 1090 और सीएम हेल्पलाइन को भी 112 के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा. 112 सेवा के जरिए पीड़ित और पीआरवी दोनों की एकदम सही लोकेशन मिलेगी."

प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है जिम्मेदारी

उन्होंने बताया, "अभी तक पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी ही कॉल क्लोज कर देते थे. कंट्रोल रूम में तैनात कॉल टेकर्स को आपात स्थितियों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।.उन्हें पता होगा कि आग में फंसे होने, चोट लगने और डिप्रेशन से पीड़ित लोगों को कैसे हैंडल करना है. 112 सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को कम्युनिटी पुलिसिंग, ज्यादा से ज्यादा लोगों से समन्वय स्थापित करने और समस्या के समाधान के लिए प्रशिक्षित किया गया है."

बता दें कि हाल ही में लखनऊ में यूपी पुलिस का नया मुख्यालय बना है जिसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था. 816.31 करोड़ की लागत से बनाई गई इमारत को ''सिग्नेचर बिल्डिंग'' नाम दिया गया है. यह इमारत 40178 वर्ग मीटर में फैली है. इसके देश के सबसे हाईटेक पुलिस मुख्यालय होने का भी दावा किया गया है.

9 मंजिला पुलिस सिग्नेचर बिल्डिंग में डीजीपी 9वें फ्लोर पर बैठेंगे, तो वहीं बाकी 8 फ्लोर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 18 अन्य मुख्यालय शिफ्ट कर दिए गए हैं. शिफ्ट किए गए इस मुख्यालय में ईओडब्ल्यू विजिलेंस ट्रैफिक फायर समेत 18 विभाग एक इमारत और एक छत के नीचे काम कर रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस इस बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. नए पुलिस मुख्यालय में बड़े आयोजनों के लिए 500 लोगों की दर्शक क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम भी है. वहीं, यूपी पुलिस के इतिहास को संजोने के लिए म्यूजियम भी बनाया गया है.

गोमती नगर स्थित इस मुख्यालय पर जून महीने से ही डीजीपी समेत तमाम अफसर ने बैठना और काम करना शुरू कर दिया था. इस बिल्डिंग में अधिकारियों के बैठने के लिए बड़े और खास डिजाइन के रूम्स बनाए गए हैं.

पुलिस इकाइयों के एक जगह, एक साथ काम करने से कानून व्यवस्था सुचारू रुप से चलाने में मदद मिलेगी. साथ ही लोगों को मदद मिलने में भी कम समय लगेगा.

कैप्टन अमोल ने बनाया पहला ‘मेड इन इंडिया’ 6 सीटर हवाई जहाज, पीएम मोदी से भी मिले

यूपी: कमलेश तिवारी हत्याकांड में एक के बाद एक हो रहे बड़े खुलासे, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Exclusive: वोटिंग के बीच भूपेंद्र हुड्डा ने कहा- हरियाणा में कांग्रेस की तरफ लोगों का रुख, BJP से नाराज है जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
दिल्ली पुलिस के नकारने के बीच जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का ये विजुअल डरा देगा, शख्स बोला- मारो, मुझे मारो
दिल्ली पुलिस के नकारने के बीच जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का ये विजुअल डरा देगा, शख्स बोला- मारो, मुझे मारो
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget