एक्सप्लोरर

ठांय-ठांय एनकाउंटर वीडियो पर जमकर ट्रोल हुई यूपी पुलिस, देखें मजेदार ट्वीट्स

सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के एनकाउंटर वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में गोली नहीं चलने पर यूपी पुलिस के दारोगा मुंह से ही ठांय-ठांय की आवाज निकाल रहे हैं. ट्विटर यूजर्स यूपी पुलिस के इस वीडियो को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

लखनऊ: सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के एनकाउंटर वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यूपी पुलिस के दारोगा बदमाशों पर गोली चलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी कारण से गोली नहीं चल पा रही है. इसके बाद यूपी पुलिस के दारोगा ने मुंह से ही ठांय-ठांय की आवाज निकाल बदमाशों को हड़काने की कोशिश की. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गए हैं. वहीं, ट्विटर पर भी यूपी पुलिस को ट्रोल किया जा रहा है. पुलिस के इस वायरल वीडियो को लोग तरह-तरह के कैप्शन के साथ शेयर कर पुलिस का मजाक बना रहे हैं. वीडियो को लेकर यूजर्स दो खेमे में बंट गए हैं. कोई इसे बहादुरी का नाम दे रहा है, तो पुलिस के इस कारनामे पर अफसोस जाहिर कर रहा है. इस वीडियो पर एक ट्विटर यूजर का कहना है, 'बहादुरी का काम है बिना हथियार के लड़ना', तो वहीं दूसरे यूजर पुलिस का ये कहते हुए मखौल उड़ाया है कि चाय में बिस्किट, यूपी पुलिस हो गई ठांय-ठांय फिश. वीडियो पर एक अन्य यूजर ने कहा कि कॉमेडी अच्छी थी, लेकिन हंसी नहीं आई और अफसोस जरूर हो रहा है. दूसरे यूजर ने पुलिस पर चुटकी लेते हुए कहा कि हुनर की कदर तो करो. घटना शुक्रवार की है, जहां असमोली थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. गोली नहीं चलाए जाने के बाद भी पुलिस ने 25 हजार का इनामी घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया. पुलिस इनामी बदमाश से पूछताछ कर रही है. वहीं एएसपी ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए कहा है, ''मारो..घेरो जैसे शब्दों का इस्तेमाल बदमाशों पर मेंटल प्रेशर बनाने के लिए किया जाता है. जहां तक बंदूक न चलने की बात है तो वह तकनीकि खराबी की वजह से हुई थी''. यह भी पढ़ें- MeToo: यौन शोषण के आरोपों में घिरे एमजे अकबर भारत लौटे, कहा- बाद में बयान दूंगा जीडी अग्रवाल की तरह गंगा बचाने के लिए 111 दिनों से अनशन पर हैं संत गोपालदास, एम्स में भर्ती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी बढ़ी जीत की तरफ, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी बढ़ी जीत की तरफ, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर ने टाइट कर दी BJP की हवा? जन सुराज कार्यालय में जश्न
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर ने टाइट कर दी BJP की हवा? जन सुराज कार्यालय में जश्न
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget