एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. अब पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास सहित लखनऊ में 50 भवनों को बम विस्फोट करके उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाइयों को गोंडा पुलिस ने रविवार को छपिया से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को राजधानी स्थित डायल 112 मुख्यालय पर एक संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें मुख्यालय के आवास समेत राजधानी के 50 भवनों को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई थी, जांच में संदेश प्रेषित करने वाला मोबाइल नम्बर जिले के छपिया थाना क्षेत्र के टीकर का निकला.

राज करन ने बताया कि इस सम्बंध में लखनऊ के पुलिस आयुक्त से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस की विभिन्न शाखाओं ने संयुक्त छानबीन करते हुए स्वदेश गौड़ उर्फ राजा बाबू और मनीष को गिरफ्तार किया है. नैयर ने बताया कि पूछताछ के दौरान राजा बाबू ने स्वीकार किया कि उसने अपने मोबाइल से यह संदेश भेजा था जिसकी पुष्टि तकनीकी जांच में भी हुई है. पुलिस अधीक्षक के अनुसार राजा बाबू के भाई मनीष को साक्ष्य मिटाने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसने मोबाइल को तोड़कर साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया था.

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने कहा कि अब तक की छानबीन के आधार पर सामने आया है कि इस बार आपसी रंजिश के चलते राजा ने गांव के कुछ लोगों को फंसाने के उद्देश्य से इस प्रकार का धमकी भर संदेश भेजा था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

बता दें कि, पहले 22 मई को भी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद आरोपी कामरान अमीन को मुंबई के चूनाभट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद एसटीएफ उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ आ गई थी. इस संबंध में गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इसी मामले में बाद में एक और युवक को नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया था. सैयद मोहम्मद फैसल नाम के इस युवक ने कामरान अमीन को न छोड़ने पर पुलिस को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. फैसल मूलरूप से यूपी के बस्ती जिले का रहने वाला है.

फिर मिली CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget