एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा मेट्रो कार्ड की बिक्री में आई गिरावट, ज्यादा किराया है बड़ी वजह

बता दें कि एक यात्री को सोमवार से शनिवार तक यात्रा के लिए न्यूनतम 10 से 50 रुपये रुपये तक चुकाने पड़ते हैं. जबकि रविवार या नेशनल हॉलीडे के दिन 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक देने होते हैं.

नई दिल्ली: नोएडा मेट्रो का संचालन शुरू हुए करीब चार महीने का वक्त बीत चुका है और उसके मेट्रो कार्ड की बिक्री में लगातार गिरावट आती जा रही है. यात्री इसके पीछे अधिक किराये और कनेक्टिविटी के अभाव को मुख्य कारण बता रहे हैं.

नोएडा मेट्रो डेटा के मुताबिक एक मई से 20 मई के बीच कुल 2,041 ऐसे यात्री कार्ड जारी किए गए जबकि इसी साल मार्च में 5,064 और अप्रैल में 3,686 कार्ड जारी किए गए थे.

इसमें बताया गया कि फरवरी में करीब 5,220 कार्ड जारी किए गए थे और संचालन शुरू होने के करीब छह दिन के भीतर 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच 3,363 कार्ड जारी हुए थे.

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने एसबीआई एनएमआरसी सिटी 1 कार्ड जारी करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ हाथ मिलाया था. नोएडा मेट्रो कार्ड रिचार्ज के लिए 1.8 प्रतिशत या 12 रुपये का फीस लेता है.

एक वरिष्ठ नागरिक अजय चतुर्वेदी ने कहा, “टॉप अप के लिए 1.8 प्रतिशत का फीस लेना अनावश्यक है. दिल्ली मेट्रो यात्रा के लिए यात्रियों को गैर-बैंक कार्ड जारी करती है और वह टॉप-अप पर कोई फीस नहीं लेती.’’

साथ ही उन्होंने कहा कि नोएडा मेट्रो का किराया भी ज्यादा है.

एक यात्री को सोमवार से शनिवार तक यात्रा के लिए न्यूनतम 10 से 50 रुपये रुपये तक चुकाने पड़ते हैं. जबकि रविवार या नेशनल हॉलीडे के दिन 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक देने होते हैं.

कार्ड उपभोक्ताओं को प्रत्येक यात्रा पर 10 फीसदी छूट मिलती है.

नोएडा मेट्रो के डेटा के मुताबिक अब तक यात्रियों ने 1.6 करोड़ रुपये का टॉप-अप कराया है.

रोजाना सफर करने वाले एक अन्य यात्री आकाश सिंह ने कहा कि नोएडा मेट्रो एवं दिल्ली मेट्रो के बीच कनेक्टिविटी की कमी है जो कि यात्रियों द्वारा नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का इस्तेमाल करने में सबसे बड़ी बाधा है.

वर्तमान में यात्रियों को नोएडा मेट्रो के सेक्टर 51 स्टेशन से बाहर निकलना होता है और ब्लू लाइन लेने के लिए एक अंडर कंस्ट्रकशन सड़क पर करीब 300 मीटर चल कर सेक्टर 52 स्टेशन पर जाना होता है.

वहीं महिलाएं इस रास्ते को अपने लिए असुरक्षित बताती हैं और रात में यहां से गुजरना अपने लिए मुफीद नहीं मानती.

यूपी में अगले 24 घंटे में गर्मी कम होने के आसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं देंगी राहत

 

नोएडा: सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- बीजेपी

 

लोकसभा चुनाव में हार के बाद मायावती ने 6 राज्यों के प्रभारी हटाए, MP-दिल्ली के प्रदेश अध्यक्षों की भी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप
यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप
CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'
CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget