एक्सप्लोरर

सीएम योगी का राहुल पर हमला, कहा- ‘बड़ी-बड़ी बातें करने वालों का निकाय चुनाव में खाता भी नहीं खुला’

नगर निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुला. याद रहे कि इस साल यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव जीता था.

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों में  बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है. मेयर पद की सभी 16 सीटों पर बीजेपी ने 14 सीटों जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है. इन चुनावों के नतीजों के बाद गुजरात में बीजेपी को सीधी टक्कर दे रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है, ‘’जो लोग गुजरात चुनाव के लिए बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे, निकाय चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुल पाया.’’ योगी ने आगे कहा,‘’ ऐसे लोगों का अमेठी लगभग सूपड़ा ही साफ हो गया है. जनता ने इन लोगों को सबक सिखा दिया है.’’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जीत का श्रय पीएम मोदी और अमित शाह को दिया. सीएम योगी ने कहा, ''प्रधानमंत्री के विकास के विजन और अमित शाह की रणनीतिक कुशलता के चलते नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है.'' उन्होंने कहा, ''मैं बीजेपी के सभी विजेताओं को तहे दिल से बधाई देता हूं.'' वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि पिछली बार हम 10 नगर निगम जीते थे, इस बार 15 जीत रहे हैं. 7000 वार्ड में 4000 वार्ड जीत रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे.’’ आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुला. याद रहे कि इस साल यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव जीता था. यह भी पढ़ें- यूपी नगर निकाय चुनाव नतीजे: गुजरात में कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ी निकाय चुनाव: अमेठी में कांग्रेस की हार पर स्मृति ईरानी का तंज, कहा- राहुल गांधी को लोगों ने नकार दिया अजीबोगरीब: मुरादाबाद में बैलट पेपर के साथ मिले 10-10 के नोट ABP न्यूज़ से बोले बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह- ‘ये चुनाव 2019 के लिए शुभ संकेत’ अयोध्या नगर निगम के एक वार्ड से दिलचस्प नतीजे, निर्दलीय उम्मीवार एक वोट से जीता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget