एक्सप्लोरर

यूपी : विधायक नहीं बने तो शादी नहीं करेंगे नेताजी, मंत्री ने की अपील 'चढ़ा दें घोड़ी'

लखनऊ : चुनावों के दौरान अलग-अलग वादे सुनने को मिलते हैं और कुछ नेता भिन्न-भिन्न तरह के संकल्प भी लेते हैं. लेकिन, यूपी चुनाव में बीजेपी-अपना दल गठबंधन के उम्मीदवार ने अनूठा संकल्प ले लिया है. नेता जी ने ऐलान कर दिया है कि जबतक विधायक नहीं बन जाते, शादी नहीं करेंगे.

अनुप्रिया पटेल ने तो लोगों से इस नाम पर भी वोट मांग लिया

इतना ही नहीं अपना दल की नेता और केंद्र में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने तो लोगों से इस नाम पर भी वोट मांग लिया. मंच से उन्होंने कहा कि इस बार उनके प्रत्याशी को लोग 'घोड़ी' चढ़ा ही दें. इस बात की इलाके में काफी चर्चा है. गौरतलब है कि विधायक प्रत्याशी इससे पहले सपा और बसपा से किस्मत आजमा चुके हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव: SP-BSP पर बोले राजनाथ सिंह, 'साइकिल ‘खटारा’ हो चुकी और हाथी ‘बूढ़ा’ हो चला'

संकल्प का खुलासा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक रैली में किया

उल्लेखनीय है कि बीजेपी और अपना दल गठबंधन के उम्मीदवार और यूपी के फैजाबाद के नेताजी के इस संकल्प का खुलासा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक रैली के दौरान किया. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री, पटेल ने कहा कि 'दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पीछे न रह जाए...विधायक बना ही दीजिए.'

'हाथ जोड़ के यही कह रही हूं कि दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पीछे न रह जाए'

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि 'मैंने तो पहली बार भई किसी प्रत्याशी का ऐसा संकल्प सुना है जो खब्बू भाई का है. मुझे प्रमोद जी ने मंच से बताया कि ये जब चुनाव जीतेंगे तो उसके बाद ही शादी करेंगे. तो भैया मैं तो आप सब लोगों से हाथ जोड़ के यही कह रही हूं कि दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पीछे न रह जाए. विधायक बना ही दीजिए.'

यह भी पढ़ें : मायावती का BJP पर पलटवार, कहा- 'अमित शाह से बड़ा 'कसाब' नहीं हो सकता'

गठबंधन के प्रत्याशी हैं इंद्रप्रताप तिवार उर्फ खब्बू तिवारी

फैजाबाद की गोसाईंगंज सीट से बीजेपी और अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी हैं इंद्रप्रताप तिवार उर्फ खब्बू तिवारी. इन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक वो विधायक नहीं बन जाते तब तक शादी नहीं करेंगे. खब्बू तिवारी का विधायक बनने का सपना पुराना है. 2007 में समाजवादी पार्टी और 2012 में बीएसपी से लड़कर चुनाव हार चुके हैं खब्बू तिवारी.

तिवारी जी को उम्मीद है कि वो विधायक भी बनेंगे और दूल्हा भी

इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे तिवारी जी को उम्मीद है कि वो विधायक भी बनेंगे और दूल्हा भी. इंद्रप्रताप तिवार उर्फ खब्बू तिवारी कहते हैं कि 'हमारे साथियों ने कह दिया है कि शादी हो जाएगी तो हो जाएगी. हमारे समर्थक भारतीय जनता पार्टी के अपना दल के सभी हमारे दोस्त ये उनकी इच्छा है कि हो जाए इस बार.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र के रायगड में समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत, पिकनिक पर गए थे
महाराष्ट्र के रायगड में समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत, पिकनिक पर गए थे
21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी, CM ने जनता से मांगे सुझाव
21 साल बाद भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी, CM ने जनता से मांगे सुझाव
सेवा सेतु अभियान: 3-4 अक्टूबर को लगेंगे शिविर, CM मोहन ने दिए निर्देश
सेवा सेतु अभियान: 3-4 अक्टूबर को लगेंगे शिविर, CM मोहन ने दिए निर्देश

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget