एक्सप्लोरर

पत्नी की खुदकुशी से परेशान शख्स ने बेटे का गला दबाने के बाद खुद भी लगाई फांसी

एक आदमी ने अपने बेटे को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पत्नी के खुदकुशी करने से ये शख्स आहत था और दुख में उसने ये कदम उठाया.

बांदा: बांदा से सटे हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में अपनी पत्नी की आत्महत्या से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने अपने डेढ़ साल के बेटे की गला दबा कर हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार को बताया कि जिले के राठ कस्बे के गुलाब नगर मुहल्ले में एक घर से सोमवार को बृजेन्द्र राठौर (31) और उसकी पत्नी गीता (25) के शव फांसी से लटके पाये गये जबकि डेढ़ साल के बेटे पार्थ का शव जमीन पर पड़ा था.

उन्होंने कहा कि ये शव कई दिन पुराने मालूम होते हैं.

उन्होंने बताया कि बच्चे का शव चादर से ढका था और उसके ऊपर एक कथित 'सुसाइड नोट' रखा था जिसमें बृजेन्द्र ने आपसी विवाद होने पर पत्नी गीता द्वारा फांसी लगाये जाने के बाद अपने डेढ़ साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर खुद फांसी लगा लेने की बात लिखी है.

मीना ने बताया कि नोट के अंत में बृजेन्द्र ने खुद को 'हत्यारा' लिखा है. सोमवार को जब बृजेन्द्र का चचेरा भाई उससे मिलने उसके घर गया तब घटना का खुलासा हुआ.

उन्होंने बताया कि 'शव सड़ चुके थे जिससे लगता है कि घटना लगभग तीन दिन पुरानी है. पोस्टमॉर्टम कराने के बाद तीनों शव परिजन को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

ये खबरें भी पढ़ें  दलित लड़की को बेहोशी की दवाई देकर किया किडनैप, 51 दिनों तक किया गया गैंगरेप  यूपी विधानसभा में जम कर हुआ हंगामा, ग्राम विकास मंत्री और नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने  यूपी: अखिलेश यादव बोले रवि किशन को मिला यश भारती सम्मान, भाजपा सांसद ने किया इनकार  यूपी: अयोध्या में स्थापित होगी भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची भव्य प्रतिमा  प्रयागराज: जयंती पर याद किये गए चंद्रशेखर आज़ाद, जवानों ने दिया गार्ड आफ ऑनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील
जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget