एक्सप्लोरर

यूपी: कुंभ नगरी के हज यात्रियों को सौगात, सऊदी अरब के लिए जल्द शुरू होगी सीधी फ्लाइट

सऊदी अरब के लिए सीधी विमान शुरू होने का औपचारिक एलान के बाद यहां के लोग मक्का और मदीना के लिए सीधी उड़ान भर सकेंगे. कहा जा सकता है कि ऐसा होने पर इस शहर को नई पहचान भी मिलेगी.

प्रयागराज: कुंभ नगरी प्रयागराज से हज यात्रा पर जाने की चाहत रखने वाले अकीदतमंदों के लिए राहत भरी ख़बर है. हज यात्री जल्द ही सऊदी अरब के लिए प्रयागराज से सीधे उड़ान भर सकेंगे. प्रयागराज से सऊदी अरब के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने के योगी सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने हामी भर दी है. जल्द ही इसका औपचारिक एलान भी कर दिया जाएगा. सऊदी अरब के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होते ही प्रयागराज का एयरपोर्ट भी इंटरनेशल हो जाएगा.

यूपी की योगी सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज में सिविल एयरपोर्ट बनने के बाद ही यहां से सऊदी अरब के लिए सीधी विमान सेवा शुरू कराने का वायदा किया था.कुंभ मेले से ठीक पहले उनके गृहनगर प्रयागराज में रिकार्ड ग्यारह महीने में सिविल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया था. यह सिविल एयरपोर्ट अब जल्द ही इंटरनेशल होने की कगार पर है.

प्रयागराज से हर साल बड़ी संख्या मुस्लिम अकीदतमंद हज यात्रा पर जाते हैं. अभी ज़्यादातर हज यात्री लखनऊ या दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर सऊदी अरब के लिए उड़ान भरते हैं. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्र सरकार से अपने गृहनगर प्रयागराज से सऊदी अरब के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की सिफारिश पिछले दिनों की थी. केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है. इसके लिए ज़रूरी तैयारियां पूरी होते ही औपचारिक एलान कर दिया जाएगा.

सऊदी अरब के लिए फ्लाइट शुरू होते ही प्रयागराज का नया सिविल एयरपोर्ट इंटरनेशनल हो जाएगा. मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के मुताबिक़ सऊदी अरब के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से न सिर्फ प्रयागराज व आसपास के हज यात्रियों को खासी सहूलियत होगी, बल्कि इससे शहर में रोजगार के नये अवसर बढ़ेंगे और इसे नई पहचान भी मिलेगी.

प्रयागराज से हज यात्रा पर जाने की चाहत रखने वाले अकीदतमंद इस पहल से काफी खुश हैं. उनका मानना है कि बीजेपी की सरकारें सबका साथ -सबका विकास का नारा ही नहीं देती हैं, बल्कि उस पर अमल भी करती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इस कदम से हज यात्रियों और उनके परिवार वालों को काफी सहूलियत होगी और साथ ही शहर का विकास भी होगा.

यूपी: BJP नेताओं की गुंडागर्दी, टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को जमकर पीटा

यूपी: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो-तीन दिन भारी बारिश के आसार

यूपी: अब घर बैठे ‘यूपी कॉप ऐप’ से दर्ज करा सकेंगे FIR, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget