एक्सप्लोरर

यूपी सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट' की तैयारियों में जुटी

उत्तर प्रदेश में फरवरी में हुए इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब योगी सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट' (ओडीओपी) की तैयारियों में जुट गई है. सरकार के आला अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फरवरी में हुए इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब योगी सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट' (ओडीओपी) की तैयारियों में जुट गई है. सरकार के आला अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है. 10 अगस्त को होने वाली इस समिट का उद्घाटन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर योगी ने सभी अधिकारियों को पुख्ता तैयारी करने के निर्देश जारी किए हैं. लखनऊ के इदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' समिट  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 अगस्त को लखनऊ के इदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' समिट के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा के दौरान बुधवार देर रात यह निर्देश जारी किया. समिट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों सहित कई उद्यमी शामिल होंगे इस समिट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों सहित कई उद्यमी सम्मिलित होंगे. इस समिट में राज्य सरकार और अमेजन, एनएसई एवं बीएसई आदि के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान किया जाएगा. इस समिट के दौरान एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग, क्राफ्ट एंड टूरिज्म, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स और क्रेडिट एंड फाइनेंस के चार सेशन भी आयोजित होंगे. राज्य की छवि को उभारने और निखारने के लिए किया जा रहा है ये आयोजन सीएम योगी कहा कि यह समिट राज्य के विभिन्न जनपदों के लोकप्रिय पारंपरिक उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर है. साथ ही यह इस प्रदेश की कलाओं और हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ राज्य की छवि को उभारने और निखारने के लिए किया जा रहा है. यह समिट लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा सीएम ने कहा, "यह समिट उत्तर प्रदेश के विकास और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. राज्य सरकार द्वारा पारम्परिक शिल्प एवं लघु उद्यमों के संरक्षण तथा उसमें अधिक से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने व उनकी आय में वृद्घि के लिए 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' योजना शुरू की गई है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget