एक्सप्लोरर

गोरखपुर: सरयू नदी में नहाने गए पांच छात्रों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

किशोरों के नदी में डूबने की खबर पूरे गांव में फैल गई. गांव के कुछ लोग जाल लेकर नदी में उतर गए. इस बीच सूचना पुलिस को दे दी गई.

गोरखपुर: बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित बेइली खुर्द गांव के समीप सरयू नदी में स्नान करने गए पांच छात्रों की बुधवार को डूबकर मौत हो गई. ग्रामीणों और गोताखोरों ने सरयू नदी का पानी जाल से छानकर देर रात तक सभी किशोरों का शव ढूंढ़ निकाला. किशोरों की लाश मिलते ही गांव में कोहराम मच गया.

बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित बेइली खुर्द गांव निवासी कृष्णमुरारी शुक्ल का 14 वर्षीय बेटा सत्यम 8वीं का छात्र था. वह गोरखपुर में पढ़ता था. कृष्णमुरारी के भाई मदन मुरारी शुक्ला का 19 वर्षीय बेटा सौरभ गोरखपुर में ही बीएससी का छात्र था. तीन दिन पहले होली की छुट्टी पर दोनों घर गए थे.

गांव के ही ध्रुवनारायण शुक्ल का 16 वर्षीय बेटा नितेश भी गोरखपुर में पढ़ता था. वह भी होली पर ही गांव गया था. ध्रवनारायण के भाई दिनेश शुक्ल का बेटा 17 वर्षीय बेटा अमन बेलघाट में इंटरमीडिएट का छात्र था. उरुवा थाना क्षेत्र स्थित परसा तिवारी निवासी सूर्यपति त्रिपाठी का 18 वर्षीय बेटा आदर्श मुंबई में मेडिकल छात्र था. वह गांव आया था. वह दो दिन पहले वह भी अपने ननिहाल मदन शुक्ल के घर गया था.

दोपहर बाद तकरीबन डेढ़ बजे पांचों घर से घूमने निकले थे. देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों को चिंता हुई. परिवारीजन उनकी तलाश करने लगे. इस बीच कुछ ग्रामीण उन्हें ढूंढते हुए गांव से तकरीबन 500 मीटर दूरी पर बह रही सरयू नदी के किनारे पहुंचे. लोगों ने किशोरों के मोबाइल नम्बर पर डायल किया. मोबाइल बजता सुनाई दिया. लोग आवाज को महसूस करते हुए उधर गए तो एक स्थान पर पांचों युवकों के कपड़े पड़े थे. कपड़ों में ही उनका मोबाइल भी था. लोग परेशान हो गए. यह आशंका हुई कि सभी किशोर नदी में स्नान करने गए होंगे और डूब गए होंगे.

किशोरों के नदी में डूबने की खबर पूरे गांव में फैल गई. गांव के कुछ लोग जाल लेकर नदी में उतर गए. इस बीच सूचना पुलिस को दे दी गई. पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती और गोताखोरों को बुलवाती, ग्रामीणों ने सरयू का पानी छानकर सत्यम का शव बरामद कर लिया. ग्रामीणों और गोताखोरों ने अथक प्रयास कर सभी बच्चों के शव निकाल लिए. गोताखोरों और ग्रामीणों का कहना है कि नदी में तकरीबन 20 मीटर दूरी पर नदी के अंदर सभी शव एक ही स्थान पर थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget