एक्सप्लोरर

यूपी: एक्वा मेट्रो लाइन के सभी स्टेशनों के लिये चलेंगी फीडर बसें, जाने लें कौन-कौन से स्टेशन हैं शामिल

एक्वा लाइन में नोएडा के सेक्टर 51 स्टेशन और ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन के बीच कुल 21 स्टेशन हैं, जिनमें 15 नोएडा में और छह ग्रेटर नोएडा में हैं.

नोएडा: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) 15 मार्च से एक्वा मेट्रो के सभी स्टेशनों से 50 फीडर बसें चलाएगा. इनमें से नोएडा के सात रूट भी शामिल हैं. यह जानकारी एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने दी.

उपाध्याय ने बताया कि नोएडा में जिन रूट पर फीडर बसें चलायी जाएंगी उनमें सेक्टर 74 (केप टाउन) से सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 12/22 (रिंग रूट), सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 32 (आरटीओ ऑफिस), सेक्टर 55/56 (इंडियन ऑयल कॉलोनी) से सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशन से बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन शामिल है.

तीन रूट ग्रेटर नोएडा को कवर करेंगे. इनमें शारदा यूनिवर्सिटी आउटर रिंग रूट, मेट्रो डिपो स्टेशन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से कासना और दादरी रेलवे स्टेशन से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय होते हुए कासना शामिल है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट को तीन रूट कवर करेंगे. इनमें गौर सिटी (ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर -1) से सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (एसीई सिटी) से सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (सम्पूर्णम) से सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन को कवर किया जायेगा.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच फीडर बसों को तीन रुट पर चलाया जाएगा. ये रूट हैं एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन से कासना होते हुए एडब्लूएचओ, एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन से दादरी होते हुए सूरजपुर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से डिपो स्टेशन होते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण. ये फीडर बस रुट्स एक्वा लाइन के लगभग सभी मेट्रो स्टेशनों और उनके आसपास के क्षेत्रों को कवर करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget