एक्सप्लोरर

यूपी में महागठबंधन: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-SP में बातचीत जारी, RLD पर फंसा पेंच

लखनऊ: यूपी में ग्यारह फरवरी को पहले चरण के चुनाव होने हैं, लेकिन अभी ये सवाल बना हुआ है कि सपा और कांग्रेस में गठबंधन होगा तो कब. सभी को गठबंधन के एलान का इंतजार है.

वाराणसी में राहुल-अखिलेश का पोस्टर

वाराणसी में लगे एक पोस्टर में राहुल गांधी को कृष्ण और अखिलेश यादव को अर्जुन के अवतार में ठीक उसी तरह रथ पर सवार दिखाया गया है, जैसे महाभारत के युद्ध में हुआ था. महाभारत में कृष्ण अर्जुन के सारथी थे और युद्ध में जीत अर्जुन की हुई थी. कल्पना की इस तस्वीर को आज से जोड़ने की कोशिश की गई है.  अखिलेश भी कांग्रेस के सहारे यूपी में दोबारा सत्ता पाना चाहते हैं.

एबीपी न्यूज के पास एक्सक्लूसिव जानकारी है कि सीटों की संख्या के साथ साथ अमेठी रायबरेली को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस चाहती है कि समाजवादी पार्टी रायबरेली और अमेठी की विधानसभा सीट उसे दे लेकिन समस्या ये है कि पिछले चुनाव में इन दोनों जिलों की दस में से सिर्फ दो पर कांग्रेस जीत पाई थी, बाकी आठ सीट पर समाजवादी पार्टी जीती थी. ऐसे में अखिलेश यादव को कांग्रेस की ये मांग मानने में काफी परेशानी हो रही है.

सीटों को लेकर क्या पेंच फंसा है

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस समाजवादी पार्टी से कम से कम 100 सीट चाहती है लेकिन अखिलेश यादव पिछले चुनाव के नतीजों को देख रहे हैं. 2012 के चुनाव में कांग्रेस को 28 सीट मिली थी, जबकि 31 जगहों पर पार्टी दो नंबर पर रही थी. इस लिहाज से समाजवादी पार्टी 59 सीटों पर उसकी दावेदारी को वाजिब मान रही है. लेकिन कांग्रेस को पिछले चुनाव में नंबर वन और नंबर टू वाला फॉर्मूला मंजूर नहीं हैं.

अब आपको गठंबधन को लेकर एक नए पेंच के बारे में बताते हैं. पहले चर्चा थी कि गठबंधन में अखिलेश और कांग्रेस के साथ अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी भी शामिल होगी, लेकिन कल समाजवादी पार्टी ने इस पर विराम लगा दिए.

एसपी को लग रहा है आरएलडी से तालमेल से मुस्लिम वोट खिसकेगा-सूत्र

दरअसल मुजफ्फरनगर दंगे के समय से जाट समुदाय और मुस्लिम समुदाय के बीच तनातनी की खबर है. ऐसे में अखिलेश यादव जाटों की पार्टी माने जानेवाली आरएलडी से हाथ मिलाकर मस्लिम वोट को नाराज करने का खतरा नहीं उठाना चाहते हैं.

समाजवादी पार्टी आरएलडी से गठबंधन को लेकर ना कह रही है, लेकिन एबीपी न्यूज को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि राहुल गांधी, अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी से बातचीत कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget