एक्सप्लोरर

क्या यूपी में चल रही है बीजेपी की आंधी ?

नई दिल्ली/लखनऊ: यूपी में अभी वोटिंग भी पूरी नहीं हुई है, लेकिन चर्चा 2019 की होने लगी है. पीएम मोदी ने आज गोंडा की भीड़ देखकर कहा कि यूपी में आंधी चल रही है. मोदी ओडिशा, महाराष्ट्र समेत तीन महीने में बीजेपी की छोटे-बड़े चुनावों में जीत से गदगद हैं, लेकिन अखिलेश यादव की भविष्यवाणी है कि 2019 में मोदी चुनाव हारेंगे और इसकी शुरूआत यूपी से होगी.

यूपी के नतीजे से 2019 का पीएम तय होगा?

शिवरात्रि के दिन पीएम मोदी यूपी के गोंडा में आए थे. महाराष्ट्र की जीत से गदगद मोदी एक दिन पहले बहराइच में विजय की होली का शंखनाद कर चुके थे. आज तो उन्होंने अपने त्रिनेत्र से यूपी में बीजेपी की जीत की आंधी देख ली. मोदी ने कहा, ‘’कसूर उनका जो एसी कमरे में राजनीतिक चर्चा तो करते हैं लेकिन आंधी देख नहीं पाते.’’

तीसरा नेत्र से जनता ने जाना सही क्या है, गलत क्या है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, देश में कैसी आंधी चल रही है. हमारे देश के सामान्य व्यक्ति की सूझबूझ, लोकतंत्र के प्रति उसकी श्रद्धा है. चाहे वे पढ़े-लिखे हो या न हों. स्कूल का दरवाजा भी देखा हो या न देखा हो, घर में टीवी, रेडियो या अखबार आया हो या न हो. भगवान शिव की तरह देश के लोगों में एक तीसरा नेत्र होता है. वे तीसरे नेत्र से भली-भांति भांप लेते हैं कि सही क्या है, गलत क्या है.’’

यूपी में चुनाव के दौरान लगातार बीजेपी को अच्छे दिन दिख रहे हैं. ओडिशा में जहां बीजेपी का कुछ नहीं था वहां बीजेपी ने स्थानीय चुनाव में झंडा गाड़ दिया. महाराष्ट्र में अकेले लड़कर भी आठ महानगरपालिकाओं में नंबर वन बन गई.

कांग्रेस अखिलेश को भी डुबाएगी- मोदी

कांग्रेस जिन राज्यों में छोटे-बड़े चुनाव लड़ी वो कांग्रेसमुक्त हो गया. कांग्रेस की दुर्गति से ही पीएम मोदी को ये भी दिख रहा है कि कांग्रेस अखिलेश को भी डुबाने वाली है, लेकिन अखिलेश हार कैसे मान लें, कैसे मोदी पर भरोसा कर ले. अखिलेश को राहुल से केमेस्ट्री पर इतना भरोसा है कि यूपी ही नहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव का नतीजा अभी से बताने लगे हैं.

बीजेपी की हार की शुरूआत यूपी से- अखिलेश

अखिलेश ने कहा, ‘’2019 में जनता उन्हें सत्ता में आने नहीं देगी. यूपी के चुनाव में ही उनका फैसला हो जाएगा.’’ गधों को लेकर छिड़ी लड़ाई को भी अखिलेश 2019 तक लेकर चले गए.

2019 को लेकर खुलकर बोलने लगे अखिलेश

राहुल से दोस्ती के बाद अखिलेश से कई बार 2019 के चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाते थे, लेकिन यूपी का नाम लेकर अखिलेश हर सवाल टालते रहे. लेकिन अब एक दिन में दो-दो बार 2019 का जिक्र छेड़कर कुछ अपने भी मन की बात बता दी है.

मोदी देश को कांग्रेसमुक्त करने के एजेंडा पर काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेसियों को ही लग रहा है कि 2019 में राहुल शायद ही चुनौती बनें. शीला दीक्षित के मुंह से निकल गया कि राहुल गांधी अभी परिपक्व नहीं हुए हैं. अभी वो 40 साल के हैं. इस उम्र में उनसे पूरी तरह परिपक्व होने की उम्मीद नहीं की जा सकती. हालांकि हल्ला मचने पर शीला ने अपने इस बयान का खंडन कर दिया.

यह भी पढ़ें महाराष्ट्र में जीत से यूपी में बढ़े BJP की हौसले, विरोधियों की नींद हुई हराम! यूपी: विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- सीमा पार बैठे षड्यंत्रकारियों के मददगारों को न चुनें यूपी चुनाव: नोटबंदी पर बोले PM मोदी, ‘वोटर्स के पास है ‘तीसरा नेत्र’, वे सब देखते हैं’ अमित शाह का दावा, ‘यूपी में जिस दिन BJP का CM शपथ लेगा, बंद कर दिए जाएंगे सारे कत्लखाने’ यूपी चुनाव: अखिलेश का अमित शाह पर पलटवार, कहा- ‘हमने तो क से कबूतर पढ़ा है, BJP के लोग क से कसाब पढ़ा रहे हैं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget