एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: मुजफ्फरनगर में माहौल कौन बिगाड़ रहा है?

नई दिल्ली: क्या उस मुजफ्फरनगर में फिर माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही है, जहां 2013 में दंगे हुए थे. ये सवाल उठ रहा है केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान के बयान के बाद. कल मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में राजनाथ सिंह की रैली के दौरान संजीव बालयान ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव किया गया. उन्होंने कहा कि फिर मुजफ्फरनगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है.

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने लगाया आरोप

कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कल मंच से कहा, ‘’जिस तरह से उस दौरान बसों में पथराव हुआ था, वो आज भी रैली में आती बसों में बसधाड़ा गांव में पथराव किया गया है. ये प्रशासन कान खोलकर सुन ले. दोषियों के ऊपर कार्रवाई करनी पड़ेगी, जिन्होंने रैली में आते हुए लोगों के ऊपर पथराव किया. इस बात का जवाब हमें देना पड़ेगा प्रशासन को. दोबारा माहौल खराब करने की कोशिश है.’’

पुलिस ने कहा पथराव की जानकारी नहीं

सवाल उठता है कि माहौल खराब करने की कोशिश कौन कर रहा है. संजीव बालियान कह रहे हैं कि रैली में आ रही बसों पर पथराव किया गया लेकिन पुलिस कह रही है कि उसे मंच पर भाषण के बाद ही पथराव का पता चला.

बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव का आरोप

दरअसल मुजफ्फरनगर की बुढाना विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार उमेश मलिक के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक रैली करने आए थे. संजीव बालियान ने जो मंच से कहा उसके मुताबिक, रैली में आ रही बसों में से एक पर बसधाड़ा गांव में पथराव किया गया. हालांकि बालियान के आरोपों को इलाके के लोग नकार रहे हैं.

लोगों ने कहा बच्चों के खेल में लगा पत्थर

स्थानीय समाजसेवी इस्तकार त्यागी का कहना है, ‘’ पथराव की तो बेबुनियाद बात है. दो बच्चे सड़क पर खेल रहे थे सड़क निर्माण चल रहा है तो इस लिए सड़क पर काफी मात्रा में रोड़ी पड़ी हुई है. दो बच्चे खेल रहे थे एक दूसरे को पथरी मार रहे थे रैली की बस जा रही थी. पथरी उनकी बस में लग गयी. यंहा का माहौल बहुत शांतिपूर्ण है. बीजेपी एक माहौल बनाना चाहती है, यंहा के लोग सब कुछ समझ चुके हैं.

एहतियातन इलाके में अर्धसैनिक बल की तैनाती

इलाके के लोग पथराव की घटना से इनकार कर रहे हैं लेकिन मंच से उतरने के बाद भी संजीव बालियान अपने बयान पर कायम रहे. बालयान ने कहा, ‘’कुछ कार्यकर्ताओ ने बताया है कि बसधाड़ा में बीजेपी की जो बसें आ रही थीं, उन पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया है. रिपोर्ट दर्ज हो गई है. शाहपुर थाने पर प्रशासन से अनुरोध है की सख्त कार्यवाही करे. ये माहौल बिगड़ने वाले लोग है. पहले भी पथराव करके मुज़फ्फरनगर का माहौल बिगड़ने का काम किया था.’’

अगस्त 2013 में मुजफ्फरनगर में हुआ था दंगा

मुजफ्फरनगर में पुलिस मामले की जांच कर रही है. एहतियातन इलाके में भारी संख्या में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है. बता दें कि अगस्त 2013 में यूपी के मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ था. मुजफ्फरनगर दंगे में 60 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. दंगे में 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget