एक्सप्लोरर

गोरखपुर में अमित शाह का आदित्यनाथ के साथ रोड शो

लखनऊयूपी में तीसरे दौर से मुस्लिमों को लेकर बीजेपी के जो आक्रामक रुख दिखाया वो आज गोरखपुर में भी दिखा. अमित शाह का रोड शो मुस्लिम इलाकों की गलियों से होकर गुजरा तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगा दिए. मुस्लिमों को मोदी, अमित शाह के नारे से तो कोई एतराज नहीं हुआ लेकिन जयश्री राम के नारे उन्हें धमकी जैसे लगे.

UPDATES
  • ओम माथुर ने कहा है कि बीजेपी में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा है कि यूपी की जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है.
  • गोरखपुर में अमित शाह का रोड शो शुरू हो चुका है. इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं. यह रोड शो टाऊन हॉल से शुरू होकर शास्त्री  चौराहे तक जाएगा. इस रोड शो में गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ, यूपी के चुनाव प्रभारी ओम माथुर और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं.
  • रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ता मोदी-योगी के नारे लगा रहे हैं. रोड शो में काफी भीड़ है.
  • प्रशासन बीजेपी के झंडे और बैनर हटा रहा है, जिसका बीजेपी नेता ओम माथुर ने विरोध किया है. उन्होंने इसके लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया है.
  • गोरखपुर में बीजेपी विजयी झंडा फहराने के लिए अमित शाह जिस रथ पर सवार होकर रोड शो करेंगे उसे फूलों से सजा लिया गया है.
  • अमित शाह के इस रोड शो से पहले प्रशासन ने सरकारी संपत्ति से बीजेपी के झंडे और बैनर हटाने शुरू कर दिए जिसका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया.
गोरखपुर में अमित शाह का आदित्यनाथ के साथ रोड शो
  • सबकी नजरें आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर होगी. अमित शाह का रोड शो दोपहर बारह बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे से पहले खत्म होगा. छह किलोमीटर का ये रोड शो गोरखपुर की संकरी गलियों और मुस्लिम बहुल इलाके से भी होकर गुजरेगा.
गोरखपुर में अमित शाह का आदित्यनाथ के साथ रोड शो
  • कहा ये भी जा रहा है कि गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ भी अमित शाह के साथ रोड शो में शामिल होंगे. अमित शाह गोरखपुर में होंगे वहीं उनके विरोधी अखिलेश यादव बलिया, राहुल गांधी महाराजगंज और मायावती चंदौली में चुनाव प्रचार करेंगे.

छठे दौर में पूर्वांचल के सात जिलों में शनिवार को वोट डाले जाने हैं. छठे चरण में महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया में 49 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

पूर्वांचल में एक दूसरे पर वार पलटवार का ये दौर आज थमने वाला है. यूपी में आज छठे चरण के लिए प्रचार खत्म हो रहा है.  आज छठे चरण के चुनाव से पहले आखिरी दिन हर पार्टी वोटरों को अपने पाले में करने के लिए पूरा जोर लगाएगी.

इन इलाकों में पिछली बार किस पार्टी को कितनी सीटें आईं थी.

2012 में समाजवादी पार्टी को 27, बीएसपी को नौ, बीजेपी को सात, कांग्रेस को चार और अन्य को दो सीटें मिलीं थी. इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

यह भी पढ़ें-

राजनाथ सिंह का अखिलेश पर हमला, कहा, 'प्रजापति के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस CM में नहीं'

PM मोदी का विरोझी दलों पर हमला, कहा- 'राजनीतिक गंदगी दूर करने का मन बना चुके हैं यूपी के लोग'

यूपी बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा, 'मायावती-अखिलेश डर गए, इसलिए मेरे खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा'

ग्राउंड रिपोर्ट: यूपी के सियासी दंगल में घर में घिरा डॉन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget