एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: सातवें और आखिरी चरण में 60.03 फीसदी मतदान

लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में आज सात जिलों की 40 सीटों के लिए वोट डाले गए. मुख्य चुनाव अधिकारी टी वेंकटेश के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के सातवें और अंतिम चरण में 60. 03 फीसदी मतदान हुआ.

यूपी चुनाव: जानें- पीएम मोदी, अखिलेश-राहुल और मायावती के लिए क्यों अहम है अखिरी चरण

आखिरी दौर में कुल 535 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सबसे ज्यादा 24 उम्मीदवार वाराणसी कैंट सीट पर हैं, तो सबसे कम छह उम्मीदवार केराकत सीट पर हैं. कुल 1.41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इनमें 64.76 लाख महिलाएं हैं. बीजेपी 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि चार-चार सीटें इसने अपने सहयोगी 'अपना दल' और 'सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी' को दी हैं.

LIVE UPDATES-

  • LIVE यूपी चुनाव: आखिरी चरण में दो बजे तक 41 फीसदी मतदान
  • आखिरी चरण में एक बजे तक 38 फीसदी मतदान
  • आखिरी चरण की 40 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हो चुका है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दक्षिण सीट से लगातार सात बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी ने चुनावी राजनीति छोड़ने का एलान कर दिया है. इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था.
यूपी चुनाव: सातवें और आखिरी चरण में 60.03 फीसदी मतदान
  • मशहूर शास्त्रीय संगीत गायक छन्नूलाल मिश्र ने वाराणसी में अपना वोट डाला. छन्नूलाल मिश्र ने गायकी के अंदाज में लोगों से वोट डालने की अपील की. पीएम ने जब 2014 में वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन भरा था तो छन्नूलाल मिश्र भी प्रस्तावक थे.
  • वाराणसी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने अपना वोट डाला. मुरली मनोहर वाराणसी से सांसद भी रह चुके हैं.
 
  • यूपी चुनाव के आखिरी दौर में सुस्त वोटिंग हुई है. पहले दो घंटों में सिर्फ 10.43 फीसदी ही वोटिंग हुई है.
 

राज्य की सत्ता पर 15 साल बाद फिर से बीजेपी कब्जा जमाने की उम्मीद कर रही है. पार्टी प्रमुख अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले हफ्तों तक वाराणसी में डेरा डाले रखा. मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में तीन दिन तक चुनाव प्रचार किया था. वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके सहयोगी राहुल गांधी ने भी एक बड़ा रोड शो किया था.

नक्सल प्रभावित इलाके में 4 बजे तक होगी वोटिंग

बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. सपा 31 सीटों पर है तो उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस शेष नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है. नक्सल प्रभावित दुद्धी, रॉबर्ट्सगंज और चकिया सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक, जबकि अन्य सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा.

साल 2012 में बीजेपी ने जीती थी वाराणसी की तीन सीटें

वाराणसी में विधानसभा की आठ सीटें हैं. ये सीटें सेवापुरी, शिवपुरी, अजगरा, पिंडरा, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, कैंट और रोहनिया हैं. 2012 के चुनाव में बीजेपी को वाराणसी की तीन सीटों पर जीत मिली थी.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांटे की टक्कर और चुनाव प्रचार के चलते मतदान प्रतिशत अधिक रहना चाहिए. यूपी में जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, उनमें तीन केंद्रीय मंत्रियों महेंद्र नाथ पांडे, अनुप्रिया पटेल और मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र भी शामिल हैं.

साल 2012 में आखिरी दौर का गणित

आखिरी दौर की जिन 40 सीटों पर वोटिंग होनी है उनपर साल 2012 में 40 में से एसपी को 23, बीएसपी को पांच, बीजेपी को चार, कांग्रेस को तीन और अन्य को पांच सीटें मिली थीं. इस बार चुनाव में अखिलेश के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है वहीं विरोधी उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश में लगे हैं.

11 मार्च को आएंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश का वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. आखिरी चरण में पूर्वांचल की 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा. यूपी में इस बार बीजेपी, एसपी-कांग्रेस, बीएसपी में कड़ा मुकाबला है. यूपी विधानसभा चुनाव के सारे नतीजे 11 मार्च को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget