एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव साथ लड़ेंगे राहुल-अखिलेश, कांग्रेस के हाथ आ सकती हैं 100 सीटें- सूत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक चुनावों में कांग्रेस को 100 सीटें मिल सकती है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे से वापस आने का इंतजार है. इसके बाद ही गठबंधन का औपचारिक एलान किया जाएगा.

बता दें कि विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 235 उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं, बाकी उम्मीदवारों के नाम का एलान कांग्रेस से गठबंधन के बाद किया जा सकता है.

राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला- नावेद सिद्दिकी, सपा नेता

गठबंधन पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता नावेद सिद्दिकी का कहना है, ‘’गठबंधन होगा या नहीं इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’जब जंग के मैदान में आपकी सेना बहुत मजबूत हो तो दूसरे राज्यों से सेना नहीं ली जाती. हमें अपने टीपू सुल्तान पर फक्र है, लेकिन फिर भी राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला लेता है तो हम इसका स्वागत करेंगे.’’

सभी 403 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है कांग्रेस- अखिलेश प्रताप सिंह

वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है, ‘’गठबंधन के बारे में अभी पार्टी को कोई जानकारी नहीं है. पार्टी अपने दम पर 403 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम अपने दम पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में सक्ष्म हैं. फैसला हाईकमान करेगा.’’

ओपिनियन पोल: अगर साथ लड़े सपा-कांग्रेस तो क्या होगा आंकड़ा

एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर अखिलेश और मुलायम गुट अलग अलग चुनाव लड़ते हैं तो अखिलेश गुट वाली पार्टी को 82 से 92 सीटें मिलने का अनमान है जबकि मुलायम के गुट वाली पार्टी को 9 से 15 सीटें मिल सकती हैं.

अगर अखिलेश कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ते हैं तो अखिलेश को थोड़ा फायदा है. अखिलेश और कांग्रेस मिलकर लड़े तो गठबंधन को 133 से 143 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि मुलायम वाले गुट को इस स्थिति में सिर्फ 2 से 8 सीटें मिलेंगी.वहीं बीएसपी को 105 से 115 सीटें मिलने का अनुमान है तो बीजेपी को 138 से 148 सीटें मिलने का अनुमान है.

यूपी में सात चरणों में होंगे चुनाव

  • पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर 11 फरवरी को वोटिंग
  • दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर 15 फरवरी को वोटिंग
  • तीसरें चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर 19 फरवरी को वोटिंग.
  • चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग.
  • पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग.
  • छठें चरण में सात जिलों की 49 सीटों पर चार मार्च को वोटिंग.
  • सातवें चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर आठ मार्च को वोटिंग.
  • सभी पांच राज्यों के चुनावोंम के नतीजे 11 मार्च को आएंगे.

आपको बता दें कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 229 समाजवादी पार्टी के पास, 80 बहुजन समाज पार्टी के पास, 47 बीजेपी के पास, 28 कांग्रेस के पास और 9 राष्ट्रीय लोक दल के पास हैं.

यह भी पढ़ें

सपा में घमासान: पिता-पुत्र में सुलह की कोशिशें तेज, साइकिल चुनाव चिन्ह पर असमंजस बरकरार

ABP न्यूज ओपिनियन पोल: मुलायम-अखिलेश के अलग होने पर बीजेपी होगी सबसे बड़ी पार्टी

कौन बनेगा मुख्यमंत्री: यूपी के 75 जिलों के 75 पत्रकारों का अनुमान, BJP बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget