एक्सप्लोरर

जूस पर जंग : पीएम की 'चुटकी' के बाद राहुल गांधी का बयान बना यूपी में 'मुद्दा'

लखनऊ : मणिपुर की रैली में दिया राहुल गांधी का एक बयान यूपी में मुद्दा बन गया है. पीएम मोदी ने मणिपुर में राहुल गांधी के एक बयान पर चुटकी ली थी. पीएम ने कहा था कि राहुल गांधी मणिपुर का नारियल 'जूस' लंदन में बेचने की बात कर रहे हैं. तो कांग्रेस ने राहुल गांधी के भाषण की क्लिप दिखाई औऱ कहा कि प्रधानमंत्री गलतबयानी कर रहे हैं.

'लंदन में पाइनेपल जूस पिए और डिब्बे पर देखे मेड इन मणिपुर'

कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी ने कहा था कि ' मैं चाहता हूं एक ऐसा दिन आए कोई लंदन में पाइनेपल जूस पिए और डिब्बे पर देखे मेड इन मणिपुर.' जबकि मोदी ने कहा था कि 'भाई नारियल का जूस कभी देखा है क्या आपने, सुना है क्या.'

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव: आज खत्म होगा छठे चरण का प्रचार, गोरखपुर में मुस्लिम बहुल इलाके में शाह का रोड शो

'जूस होता यानी रस और कोकोनट वाटर होता है यानी नारियल पानी'

मोदी ने अपने भाषण में कहा कि 'पाइनेपल का जूस होता यानी रस और कोकोनट वाटर होता है यानी नारियल पानी.' ये सामान्य ज्ञान सियासत में चर्चा में है क्योंकि मणिपुर में राहुल गांधी ने पाइनेपल जूस कहा और महाराजगंज में नरेंद्र मोदी ने नारियल का जूस कहकर लपेट लिया. आप सोच रहे होंगे कि जब राहुल ने कहा नहीं तो पीएम ने सुना कैसे ? तो पहले पढ़िए राहुल का भाषण....

जूस पर जंग : पीएम की 'चुटकी' के बाद राहुल गांधी का बयान बना यूपी में 'मुद्दा

'यहां आप नींबू उगाते हो, नारंगी उगाते हो, अनानास उगाते हो'

'यहां आप नींबू उगाते हो, नारंगी उगाते हो, अनानास उगाते हो. मैं चाहता हूं एक ऐसा दिन आए कोई लंदन में पाइनेपल जूस पिए और डिब्बे पर देखे मेड इन मणिपुर. साफ है राहुल ने नींबू, नारंगी और पाइनेपल का नाम लिया. नारियल का नहीं. अब सुनिए नरेंद्र मोदी ने कैसे चुटकी ली...

यह भी पढ़ें : 'देशभक्ति' पर दंगल: गुरमेहर के साथ खड़ी हुईं ज्वाला गुट्टा, आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का मार्च

'नारियल का जूस निकालकर इंग्लैड में बेचेंगे'

'कल मणिपुर गये थे, नॉर्थ ईस्ट में है उन्होंने कल एक बड़ी घोषणा की किसानों के लिए उन्होंने कहा अब वो मणिपुर में नरियल का जूस निकालेंगे और नारियल का जूस निकालकर इंग्लैड में बेचेंगे. गरीब से गरीब बच्चे को मालूम होता है नरियल का पानी होता है नींबू का जूस होता है.'

जूस पर जंग : पीएम की 'चुटकी' के बाद राहुल गांधी का बयान बना यूपी में 'मुद्दा

कई अखबारों ने राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए लिखा था

अब सवाल ये है कि जब राहुल ने नारियल कहा नहीं तो ये नारियल आया कहां से. तो उसका जवाब है अखबारों में छपी रिपोर्ट. कई अखबारों ने राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए लिखा 'लंदन में कोई कोकोनट जूस पीए और उस पर लिखा हो मेड इन मणिपुर.' यहीं से पाइनेपल कोकोनट यानी नारियल हो गया..

यह भी पढ़ें : यूपी: नहीं मिले रेप के आरोपी मंत्री प्रजापति, पीड़ित नाबालिग बच्ची से आज होगी पूछताछ

राहुल गांधी का पूरा भाषण भी सोशल मीडिया पर पेश कर दिया है

कांग्रेस इसी को लेकर बीजेपी को घेरने में जुटी है और राहुल गांधी का पूरा भाषण भी सोशल मीडिया पर पेश कर दिया है. वैसे राहुल का आलू की फैक्ट्री वाला बयान पहले काफी सुर्खियां बटोर चुका है. बहरहाल यूपी में चुनाव का मुद्दा काफी गरम है और सियासी बयानों के जरिए एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget