एक्सप्लोरर

सपा का दंगल: सीएम अखिलेश का जोर दिखा, मिला 207 विधायकों का साथ

लखनऊ: पार्टी से निकाले जाने के बाद आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव और पिता शिवपाल यादव को अपना दमखम दिखाया है. विधायकों पर अपनी तगड़ी पकड़ का प्रदर्शन कर दोनों को ही पहले दौर में सीधी पछाड़ दी है. ऐसा माना जा रहा था कि अखिलेश के पास 175 विधायकों का समर्थन है. लेकिन आज सुबह अखिलेश की बुलाई बैठक में इससे ज्यादा विधायक पहुंचे. साथ ही 34 एमएलसी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

बैठक में रो पड़े सीएम अखिलेश बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मैं नेताजी से दूर नहीं हूं. मैं यूपी जीतकर उन्हें तोहफा दूंगा. अखिलेश ने कहा कि कोई नेता जी का सम्मान नहीं करेगा तो उन्हें बहुत ठेस पहुंचेगी. विधायकों ने अखिलेश से कहा कि यूपी की जनता ने आप पर भरोसा दिखाया है. हम नेताजी का सम्मान और आपका नेतृत्व चाहते हैं. 200 से ज्यादा विधायकों के समर्थन के साथ अखिलेश सीधे तौर पर यह संकेत दे रहे हैं कि पार्टी भले ही उन्हें बाहर कर दे लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर विधायकों की पसंद वहीं हैं. ऐसे में अगर सदन में शक्ति परीक्षण की नौबत आती है तो वह अपना समर्थन दिखा सकते हैं. इसके बाद मुलायम के घर उनसे मिलने पहुंचे सीएम अखिलेश ने उन्हें 207 विधायकों के समर्थन की लिस्ट सौंपी. इससे पहलेे कांग्रेस की तरफ से यह संकेत मिले थे कि अगर शक्ति परीक्षण की नौबत आती है तो वह अखिलेश का समर्थन कर सकती है. अखिलेश को मिला बहुमत का साथ बैठक में 198 विधायकों के समर्थन के साथ अखिलेश सीधे तौर पर यह संकेत दे रहे हैं कि पार्टी भले ही उन्हें बाहर कर दे लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर विधायकों की पसंद वहीं हैं. ऐसे में अगर सदन में शक्ति परीक्षण की नौबत आती है तो वह अपना समर्थन दिखा सकते हैं. आजम के साथ मुलायम से मिलने पहुंचे अखिलेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजम खां के साथ 25 मिनट की बैठक के बाद मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे हैं. बता दें कि अाजम खान दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं. अखिलेश के इस कदम को अब सपा विवाद में नया मोड़ माना जा रहा है.

बैठक में रामगोपाल यादव भी शामिल

अखिलेश की इस बैठक में मुलायम के चचेरे भाई रामगोपाल यादव भी शामिल है. रामगोपाल यादव को भी एक जनवरी को पार्टी की बैठक बुलाने के कारण 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. करीब सवा 10 बजे अखिलेश समर्थकों के साथ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान अखिलेश के घर के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गई, जिसको देखते हुए वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस बैठक में मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं थी.

क्यों अहम है बैठक ?

अखिलेश की तरफ से बुलाई गई इस बैठक को इसलिए ज्यादा अहम माना जा रहा है क्योंकि यूपी की 403 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत है, मौजूदा स्थिति में अखिलेश की बैठक में 198 विधायक पहुंच गए हैं. ऐसे में अखिलेश यादव का पलड़ा भारी होता हुआ दिखाई दे रहा है.

क्या चाहता है अखिलेश खेमा ? पहला प्रस्ताव: अमर सिंह को पार्टी से निकाला जाए दूसरा प्रस्ताव: अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए तीसरा प्रस्ताव: पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को संरक्षत बनाया जाए चौथा प्रस्ताव: 2 जनवरी को होने वाली बैठक को रद्द कर दिया जाए

क्या है विवाद?

ताजा विवाद टिकटों कें बंटवारे को लेकर है. मुलायम ने यूपी विधानसभा चुनावों में पार्टी के 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में अखिलेश के करीबियों का नाम नहीं था. पिता के फैसले से नाराज अखिलेश ने ने 235 उम्मीदवारों की अलग लिस्ट जारी कर दी.

इसके बाद सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को पार्टी की आपात बैठक बुला ली, जिससे नाराज होकर मुलायम ने रामगोपाल और अखिलेश को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया.

यह भी पढ़ें

IN PICS: समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच किसने क्या कहा, यहां जानें

जानें- समाजवादी पार्टी के टूटने पर किसे फायदा होगा और किसे नुकसान

विश्लेषण: ऐसे बच सकती है अखिलेश यादव की सरकार, जानें क्या है नंबर गेम!

पहली बार समाजवादी पार्टी 'फूट' पर बोले अमर सिंह, 'दंगल' को बताया असंवैधानिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
CJP के संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget