एक्सप्लोरर

कानपुर एनकाउंटर: डीजीपी बोले- घटना के पीछे गहरी साजिश, जल्द मामले की तह तक पहुंचेंगे

कानपुर एनकाउंटर: पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई हो रही है और दो अपराधी मुठभेड़ में मारे भी गये हैं.

कानपुर. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुई आठ पुलिसकर्मियों की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि जल्द ही हम मामले की तह तक पहुंचेंगे.

अवस्थी ने शुक्रवार को कहा, ''पुलिस कार्रवाई हो रही है और दो अपराधी मुठभेड़ में मारे भी गये हैं. टीमें अभी भी कार्यरत हैं. सीमाएं सील कर दी गई हैं और एसएसपी कई टीमों का 'सुपरविजन' कर रहे हैं. कार्रवाई में यहां की और लखनऊ से आयी एसटीएफ की टीम भी लगी हुई है. हम जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे और अपराधियों को जेल पहुंचाएंगे.''

'घटना के पीछे गहरी साजिश' इस घटना के पीछे डीजीपी ने गहरी साजिश का अंदेशा जताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और पुलिस के कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर पर ये कायराना हमला अपराधी तत्वों द्वारा किया गया है और हमला करने के बाद वे भाग गए. यहां जो हमारी पुलिस पार्टी आयी थी, उसको साजिश के तहत... अर्थ मूवर मशीन से रास्ता रोका गया और अंधेरे का फायदा उठाकर हमला किया गया. इस घटना के पीछे गहरी साजिश है.

उन्होंने कहा कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए पता लगाया गया रहा है कि योजना कैसे बनी और वारदात कैसे हुई, इसके पीछे कौन है? डीजीपी अवस्थी से जब पूछा गया कि क्या वारदात में एके-47 का इस्तेमाल हुआ, तो उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि कौन से हथियारों का इस्तेमाल अपराधियों ने किया.

गौरतलब है कि कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र में देर रात अपराधियों के साथ मुठभेड में पुलिस उपाधीक्षक सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए. पांच पुलिसकर्मी, होमगार्ड का एक जवान और एक आम नागरिक घायल भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

कानपुर मामला : विपक्षी दलों के निशाने पर योगी सरकार, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, 'बिना पानी मछली...'
उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, 'बिना पानी मछली...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget