एक्सप्लोरर

य़ूपी: डीजीपी ने बदला व्हाटसएप ग्रुप का नाम, रिमूव किए गए कई बीजेपी नेता

बीजेपी नेताओं और डीजीपी ओपी सिंह की बैठक में एक व्हाटसएप ग्रुप बनाने का भी फ़ैसला हुआ था जिसके तहत अपराध की बड़ी घटनाओं की जानकारी शेयर की जाती थी. अब खबर आई है कि व्हाटसएप ग्रुप का नाम 'डीजीपी इन्फ़ॉर्मेशन' से बदल कर 'इन्फ़ॉर्मेशन' कर दिया गया है साथ ही 9 नेताओं को इस ग्रुप से बाहर निकाल दिया गया है.

लखनऊ: यूपी में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर राज्य के बीजेपी प्रवक्ताओं और डीजीपी ओपी सिंह की एक मीटिंग हुई थी. ये बैठक डीजीपी हेड्क्वॉर्टर में हुई. बीजेपी नेताओं और डीजीपी ओपी सिंह की बैठक में एक व्हाटसएप ग्रुप बनाने का भी फ़ैसला हुआ था जिसके तहत अपराध की बड़ी घटनाओं की जानकारी शेयर की जाती थी. अब खबर आई है कि व्हाटसएप ग्रुप का नाम 'डीजीपी इन्फ़ॉर्मेशन' से बदल कर 'इन्फ़ॉर्मेशन' कर दिया गया है साथ ही 9 नेताओं को इस ग्रुप से बाहर निकाल दिया गया है.

बीजेपी प्रवक्ताओं के अलावा बैठक में मीडिया पैनलिस्टों को भी बुलाया गया था. डेढ़ घंटे तक चली बैठक में राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को भी क्राइम के आंकड़ों के साथ बुलाया गया था.

बैठक में बात-चीत बदांयू के रेप केस को लेकर शुरू हुई. जिसमें पीड़िता ने बाद में आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में यूपी पुलिस की बड़ी किरकिरी हुई थी. वहां के एसपी के बयान से पूरा केस ख़राब हो गया था. बीजेपी के प्रवक्ताओं के लिये भी यूपी पुलिस का बचाव करना मुश्किल हो गया था.

रेप की घटना पर एसपी ने कहा था कि पीड़िता और आरोपी में लगातार बात होती थी. उनके इस बयान के बाद ही लड़की ने ख़ुदकुशी कर ली थी. बीजेपी प्रवक्ताओं और डीजीपी ने तय किया कि आगे अब ऐसी कोई घटना होने पर कैसे काम करें. पार्टी नेताओं की तरफ़ से सुझाव आया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड को और मज़बूत किया जाए. शिकायत मिली कि ग्राउंड पर ये दिखता नहीं है. ये भी सुझाव आया कि नई महिला पुलिस अफ़सरों को इस काम में लगाया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget