एक्सप्लोरर

उद्योगपतियों की नुमाइश लगाकर अपनी नाकामी छिपा रहे हैं पीएम मोदी: राजबब्बर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी' को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी उद्योगपतियों की प्रदर्शनी लगाकर अपनी नाकामी को छिपाने में जुटे हुए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी' को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी उद्योगपतियों की प्रदर्शनी लगाकर अपनी नाकामी को छिपाने में जुटे हुए हैं. रविवार को आयोजित 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी' में देशभर से कई नामी गिरामी उद्योगपति जुटे थे. लखनऊ में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा, "संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पोल खोल दी तो कहते फिर रहे हैं कि मैं भागीदार हूं. राफेल में जो किया उसकी पोल खुल चुकी है. सौदा सरकारी कंपनी से छीन कर प्राइवेट कंपनी को क्यों दिया गया? किसके कहने पर दिया और ऐसी कौन सी भागेदारी थी." प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए. किसानों के लिए कुछ नहीं किया. लगातार उद्योगपतियों से हजारों करोड़ के निवेश का दावा किया जा रहा है लेकिन प्रदेश का युवा बेरोजगार है. कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां आपदा में हुई मौतौं पर प्रधानमंत्री ने कोई संवेदना प्रकट नहीं की. किसानों की मौतों पर भी प्रधानमंत्री कोई जवाब नहीं देते. प्रधानमंत्री प्रदेश की जनता को बरगला रहे हैं. राजबब्बर ने कहा कि उद्योगपतियों की प्रदर्शनी लगाकर, नुमाइश कर जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही है. यह लखनऊ है. यहां ऐसी कई बार नुमाइशें लग चुकी हैं. उन्होंने कहा कि एक सरकार थी जिसमें 40 हजार करोड़ के निवेश का दावा किया गया, दूसरी सरकार में 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया गया. अब आप (प्रधानमंत्री) 60 हजार करोड़ रुपये का दावा करके गए हैं. राजबब्बर ने कहा कि पहले के 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश का हिसाब तो उत्तर प्रदेश की जनता को दे दिया जाता. जितनी सुविधाएं उद्योगपतियों को दी गई हैं, उनकी आधी ही सुविधाएं किसानों को दें, तो उनका कल्याण हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दंगों के दोषी पर चुप्पी! दिल्ली प्रदर्शन पर राहुल-केजरीवाल पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
दंगों के दोषी पर चुप्पी! दिल्ली प्रदर्शन पर राहुल-केजरीवाल पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget