एक्सप्लोरर

UP: सलमान खुर्शीद बोले, उत्तर प्रदेश में बिखरे हुए हैं मुसलमानों के वोट

सलमान खुर्शीद ने कहा कि मुस्लिम मतदाता कई जगहों पर असमंजस की स्थिति में हैं, जो एक खराब बात है, क्योंकि यह संसदीय चुनाव है और उनका भविष्य पूरी तरह से कांग्रेस या राष्ट्रीय पार्टी के साथ है. उनका वोट बंटना एक अच्छा विचार नहीं है, लेकिन आप मतदाताओं पर आरोप नहीं लगा सकते.

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों में सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच बंटवारा हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान बहस के मुद्दे को बदल रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि 'हार रहे हैं और हताश है.'

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद से चुनाव लड़ रहे खुर्शीद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने इस फैले हुए राज्य में रणनीति बनाकर वोट नहीं डाला है, जैसा कि इसने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में किया था और कई जगहों पर वोट बंटे हुए हैं.

उन्होंने कहा, "मुस्लिम वोट बिखरे हुए हैं. कई जगहों पर यह कांग्रेस को मिला है. कुछ जगहों पर यह गठबंधन और कांग्रेस के बीच बंट गया है. कुछ जगहों पर यह मजबूती के साथ गठबंधन को मिला है. लेकिन मुस्लिमों ने उस तरह से वोट नहीं किया है जैसा उन्होंने पिछली बार बिहार में किया था. बिहार में रणनीति बनाकर वोट दिया गया था, वहां खंडित वोट नहीं दिए गए थे."

कांग्रेस नेता ने कहा कि अल्पसंख्यकों के वोट बंटना एक दुखद मामला है.

उन्होंने कहा, "मुस्लिम मतदाता कई जगहों पर असमंजस की स्थिति में हैं, जो एक खराब बात है, क्योंकि यह संसदीय चुनाव है और उनका भविष्य पूरी तरह से कांग्रेस या राष्ट्रीय पार्टी के साथ है. उनका वोट बंटना एक अच्छा विचार नहीं है, लेकिन आप मतदाताओं पर आरोप नहीं लगा सकते. मतदाता अपने स्थानीय मुद्दे और अन्य चीजों को लेकर चिंतित हैं."

कांग्रेस नेता ने मोदी के चुनाव प्रचार पर कहा, "वह बदल रहे हैं, क्योंकि वह हताश हैं. वह जानते हैं कि वह हार रहे हैं और वह हताश हैं। आप उनके पिछले चुनाव प्रचार से इस चुनाव प्रचार की तुलना कर सकते हैं. पिछले चुनाव प्रचार पर उनका नियंत्रण था, लेकिन इस बार उनका नियंत्रण नहीं है."

उन्होंने चुनाव के दौरान मुद्दों पर बात करते हुए कहा, "जबतक हम अपना चुनाव लड़ रहे हैं, केवल मुख्य मुद्दे ही हमारे सामने हैं. बाद के चरणों में, मोदी अति पर पहुंच गए थे, एक या दो चीजें होती हैं, लेकिन हम उस पर टिके रहे जो हम कर रहे थे..मुझे लगता है हम अपने रणनीति के हिसाब से आगे बढ़े."

सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर के विवादास्पद बयान पर उन्होंने कहा, "मीडिया ने इसे उछाल दिया और पार्टी के पास सिवाय स्टैंड लेने के कोई उपाय नहीं बचा. सच कहूं तो यह गैर-मुद्दे हैं. ये वे मामले हैं जो पहले हो चुके हैं. इनसब मुद्दों पर कांग्रेस का क्या पक्ष है ये सभी जानते हैं."

यूपी: करारी हार देख सपा-बसपा सहित तमाम 'महामिलावटी' पूरी तरह पस्त हैं- नरेंद्र मोदी

गुंडों में जब तक डर नहीं होगा, तब तक भयमुक्त वातावरण नहीं होगा- योगी आदित्यनाथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा के दबाव में चुनाव आयोग ने प्रचार रोका- मायावती

नोएडा: पुलिसकर्मी ने जंगल में भटक गए चीन के शख्स को वापस उसके ग्रुप से मिलवाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget