एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, बोले- कोताही माफ नहीं की जाएगी

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को योजना बनाने को कहा गया है.

बहराइच/गोण्डा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के गोण्डा, श्रावस्ती, बलरामपुर और बहराइच जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत में किसी भी तरह की कोताही माफ नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने बहराइच की महसी तहसील के ऐरिया गाँव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने करने के बाद कहा कि बाढ़ पीड़ितों के प्रति उनकी पूरी संवेदना है और बहराइच सहित प्रदेश के जिन-जिन इलाकों में बाढ़ की आपदा आई है वहां सरकार युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य कर रही है. योगी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि बाढ़ राहत कार्य में किसी भी स्तर पर की गई कोताही को शासन अक्षम्य मानेगा और इस लापरवाही के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कठोर सजा दिया जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को योजना बनाने को कहा गया है. साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ और बरसात के तत्काल बाद बाढ़ बचाव के स्थाई समाधान के लिए कार्यक्रम शुरू हो जाने चाहिए.

मुख्यमंत्री ने महसी तहसील के 1068 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी, 32 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र और चार लोगों को 51-51 हजार रुपये गृह अनुदान के चेक प्रदान किए.

योगी ने गोण्डा में कहा कि राहत और बचाव कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी. उन्होंने एल्गिन-चरसड़ी तटबंध के अक्सर कट जाने के मद्देनजर इसके स्थायी समाधान की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. वह सोमवार को जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पाल्हापुर बाढ़ राहत केन्द्र पर मौजूद जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे.

गौरतलब है कि उफनाई घाघरा, शारदा और राप्ती नदियों की बाढ़ से प्रदेश के बहराइच, गोण्डा, बाराबंकी, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत अनेक जिलों में हजारों लोग प्रभावित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget