एक्सप्लोरर

अब इलाज के लिए किसी को घर, खेत और जेवर नहीं बेचने पड़ेंगे: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना कही जाने वाली 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' की शुरूआत की.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना कही जाने वाली 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' की शुरूआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू 'आयुष्मान भारत योजना' के पहले चरण में प्रदेश के एक करोड़ 18 लाख परिवार लाभान्वित होंगे. यानी करीब 6 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा. उन्होंने इस योजना के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 'आयुष्मान भारत' योजना जो दुनिया की सबसे बड़ी आरोग्य योजना है, इस योजना के प्रारंभ होने पर वह प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते है. योगी ने कहा कि पहले एक गरीब उपचार के लिए अपना खेत बेचता था, घर बेचता था, जेवर गिरवी रखता था. मुझे लगता है अब किसी गरीब को अपना खेत और घर नहीं बेचना पड़ेगा, जेवर गिरवी नहीं रखने पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में 'आयुष्मान भारत' योजना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी. हर गरीब को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाएगी. उन्होंने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आप सबको इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि 1 करोड़ 18 लाख परिवार पहले चरण में आयुष्मान भारत योजना में लाभान्वित होंगे और जो बचेंगे उनको भी हम इस योजना में लाने के लिए प्रदेश सरकार के मद से पैसा देंगे. इस योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को 5 लाख रुपये का नि:शुल्क चिकित्सा बीमा कवर मिलेगा. यह योजना प्रधानमंत्री मोदी की स्वस्थ व समर्थ भारत की संकल्पना को साकार करने में सहायक होगी." योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आमजन को सुविधापूर्वक व अच्छी चिकित्सीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का काम भी किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से अब बीमार लाचार नहीं रहेगा उसका मुफ्त उपचार होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पांच लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड भी दिए. कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से उन गरीबों को लाभ मिलेगा जो पैसे न होने के कारण बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
बांकीपुर LIVE: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget