एक्सप्लोरर

गठबंधन पर बोले सीएम योगी: जिनकी जमीन खिसकी है वे लोग गलबहियां कर रहे हैं

यूपी में बीजेपी के खिलाफ बन रहे एसपी-बीएसपी के गठबंधन पर सीएम योगी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिनकी जमीन खिसकी है वो लोग गलबहियां कर रहे हैं. मंत्री मोहसिन रजा ने भी कहा कि ये मजबूरी का गठबंधन है जिससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

लखनऊ: यूपी में बीजेपी के खिलाफ बन रहे एसपी-बीएसपी के गठबंधन पर सीएम योगी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिनकी जमीन खिसकी है वो लोग गलबहियां कर रहे हैं. मंत्री मोहसिन रजा ने भी कहा कि ये मजबूरी का गठबंधन है जिससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन का फॉर्मूला तय हो चुका है. इन दोनों पार्टियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल भी गठबंधन में शामिल है. मायावती की पार्टी बीएसपी 38, अखिलेश की समाजवादी पार्टी 37 और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. दो सीटें- रायबरेली और अमेठी में गठबंधन अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा.

मायावती और अखिलेश की कांग्रेस से पिछले कुछ दिनों में नाराजगी बढ़ी है. पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में तीनों पार्टियां अलग-अलग होकर चुनाव लड़ी थीं. चुनाव के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मायावती ने कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया था. अखिलेश ने भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दिया है.

हालांकि अखिलेश और मायावती दोनों ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी. जबकि समारोह में विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए थे. अखिलेश, राहुल गांधी की प्रधानमंत्री उम्मीदवारी को भी खारिज कर चुके हैं. पिछले दिनों टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पहल पर हुई बैठक में भी मायावती और अखिलेश शामिल नहीं हुए.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होना विपक्षी एकता पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है. सूबे में अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक लोकसभा सीटें हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पांच, कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं वहीं बीएसपी का खाता भी नहीं खुल पाया था. गोरखपुर, कैराना, फूलपुर लोकसभा उपचुनाव और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से एसपी-बीएसपी-आरएलडी का हौसला बढ़ा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget