एक्सप्लोरर

कोरोना पर सीएम योगी ने कहा- 'प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ेंगे लेकिन मौत की संख्या घटेगी'

सीएम योगी का अनुमान है कि इस साल कोरोना वायरस के कारण जिस तरह से स्‍वच्‍छता और जन जागरूकता के व्‍यापक कार्यक्रम चलाए गए, उससे मौत के मामलों को आधे से भी कम करने में सफलता मिल सकती है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया है कि गुरुवार से राज्य में शुरू हो रहे कोरोना जांच अभियान से संक्रमण के मामले भले ही बढ़ेंगे लेकिन मौत के मामले कम होंगे. मुख्यमंत्री ने बुधवार को 'संचारी रोग नियंत्रण दस्‍तक अभियान' की शुरुआत करते हुए कहा कि डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया जैसे संचारी रोगों के लिए भी इंसेफेलाइटिस नियंत्रण जैसी ही मुहिम की जरूरत है.

योगी ने कहा कि मेरठ मंडल के छह जिलों मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत में कोरोना जांच का विशेष अभियान शुरू हो रहा है. बाकी 17 मंडलों में यह पांच से 15 जुलाई के बीच चलाया जाएगा. इस अभियान में हर नागरिक की मेडिकल स्‍क्रीनिंग होगी.

इंसेफेलाइटिस से मौत की संख्या घटी मुख्यमंत्री ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिये इंसेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान जैसी ही मुहिम बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि 2016 और 2017 में प्रदेश में सिर्फ इंसेफेलाइटिस से ही 600 से ज्‍यादा मौतें हुई थीं लेकिन 2018-19 के आंकड़ों को देखें तो उनकी संख्‍या में लगातार गिरावट आयी है और 2019 में यह संख्‍या 126 पर आ गयी.

उन्होंने कहा, "मेरा अनुमान है कि इस साल कोरोना वायरस के कारण जिस तरह से स्‍वच्‍छता और जनजागरूकता के व्‍यापक कार्यक्रम चलाये गये, उससे हम मौत के मामलों को आधे से भी कम करने में सफल हो सकते हैं. ऐसी बीमारी जिसने पिछले 40 साल के दौरान पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में हजारों बच्‍चों को निगल लिया. उस बीमारी को 60 फीसदी कम करने और मौत के आंकड़ों को 90 प्रतिशत तक कम करने में सफलता प्राप्‍त हो, यह अपने आप में एक उपलब्धि है."

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही स्थिति हमें डेंगू, मलेरिया, कालाजार और डायरिया समेत सभी संक्रामक रोगों के लिए बनानी पड़ेगी. यह काम एक अभियान के तहत करना होगा. इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज एक मुहिम शुरू की जा रही है.

"24 करोड़ लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं" मुख्यमंत्री ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कोरोना वायरस के खिलाफ बेहतर तरीके से लड़कर पूरे देश और दुनिया में उत्‍तर प्रदेश जैसे भारी-भरकम आबादी वाले राज्‍य में बेहतरीन स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा देने का प्रयास किया. कोरोना महामारी के इस दौर में भी प्रदेश के 24 करोड़ लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं फिर अपील करूंगा कि बचाव ही कोरोना का उपचार है. घर के बाहर निकलें तो मास्‍क का उपयोग जरूर करें. दो गज की दूरी बनाये रखना आवश्‍यक है. साफ-सफाई पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है. अगर हम यह करेंगे तो न सिर्फ कोरोना वायरस से, बल्कि अन्‍य तमाम तरह की बीमारियों से भी बचे रहेंगे. मैं आह्वान करूंगा कि हमें कोरोना वायरस से तो जंग जीतनी ही है, विषाणु और जलजनित बीमारियों पर भी अंकुश लगाने के लिये वर्तमान अभियान को भी सफल बनाना होगा.’’

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget