एक्सप्लोरर

किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सहकारी समितियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज की खरीद की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया.

फसल बीमा योजना का लाभ जरूरतमंद किसानों को मुहैया कराने के निर्देश

सहकारिता विभाग के प्रस्तुतिकरण के समय शनिवार देर रात मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ समस्त इच्छुक और जरूरतमंद किसानों को मुहैया कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों द्वारा किसानों को समय से खाद एवं बीज का वितरण निर्धारित दर पर मिलना सुनिश्चित कराया जाए.

योगी ने कहा कि प्रदेश में अतिरिक्त भंडारण क्षमता के सृजन के लिए ब्लॉक स्तर पर सहकारी ग्रामीण गोदाम खोलने के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने के साथ-साथ किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता के अनुसार कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए. किसानों को सहकारी समितियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को प्रत्येक दशा में प्राथमिकता पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाए.

समय से सुनिश्चित कराई जाएं परिवहन की आवश्यक व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कृषि उपज, बीज, उर्वरक, कृषि यंत्रों और अन्य अधिसूचित वस्तुओं के वैज्ञानिक भंडारण और परिवहन की आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएं. कृषक प्रसार सेवा योजना का सुचारु रूप से संचालन सुनिश्चित कराकर किसानों को अनाज भंडारण और सुरक्षा के संबंध में कुशल तकनीकी कर्मियों द्वारा प्राथमिकता पर नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाए.

उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं द्वारा निर्मित भवनों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण अवश्य किए जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget