एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम योगी ने बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसदों को दिया घर पर आने का न्योता

बता दें कि बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर बैठक भी आयोजित की गई है. जिसमें प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रवार चुनाव नतीजों पर मंथन किया जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनिर्वाचित सांसदों को अपने आवास पर आयोजित दावत में आमंत्रित किया है. इस दौरान वह सांसदों से संगठन व सरकार से संयम और सामांजस्य बैठाने को लेकर चर्चा भी करेंगे.

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार सुबह 11.30 बजे नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, सह-प्रभारी गोवर्धन भाई झड़पिया, नरोत्तम मिश्रा, दुष्यंत गौतम मौजूद रहेंगे.

इसके बाद शाम चार बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई है. जिसमें प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रवार चुनाव नतीजों पर मंथन किया जाएगा.

इस बैठक में पश्चिम, बृज, अवध, कानपुर बुंदेलखंड, गोरखपुर और काशी क्षेत्र के पार्टी अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री और चुनाव सह प्रभारी भी शामिल होंगे.

बता दें कि मंगलवार को खुद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपने हाथों से बूथ, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गोरखपुर सीट पर शानदार जीत दिलाने सम्मानित किया. गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्‍मेलन का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर सम्‍मान समारोह और प्रीति भोज का आयोजन किया गया. इस सम्‍मान समोराह में गोरखपुर के नवनिर्वाचित सांसद रविकिशन भी उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में विकास हुआ है. देश के अंदर विगत 5 वर्षों में जो विकास दिख रहा है वह पहले कभी नहीं दिखा. पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है. भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास के सोपान लिख रही है, उसने जाति-पाति, धर्म और मजहब के भेदभाव को छोड़कर हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी है.

यूपी: गर्मी ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड, 47.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा प्रयागराज 

गोरखपुर: मंच से फूटा सीएम योगी का गुस्‍सा, BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह पर बरस पड़े

बाराबंकी शराब कांड: मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अब तक 14 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget